Homeचण्डीगढ़

पंजाब में दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसर ट्रांसफर :

पंजाब में दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसर ट्रांसफर :

पंजाब में दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसर ट्रांसफर : सरकार के आदेश पर अधिकारियों ने संभाला चार्ज, डेरा बाबा नानक के एसडीएम हरजिंदर सिंह चंडीगढ़ : (रवि

जालंधर में रिहर्सल में नहीं पहुंचे कर्मचारी :
यूपी विधानसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान
पंजाब में उद्यमी करेंगे एक लाख करोड़ का निवेश

पंजाब में दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसर ट्रांसफर : सरकार के आदेश पर अधिकारियों ने संभाला चार्ज, डेरा बाबा नानक के एसडीएम हरजिंदर सिंह

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

2020 बैच के आईएएस ओजस्वी और आईएएस हरजिंदर सिंह 

पंजाब सरकार ने दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की है। जिन दो आईएएस को ट्रांसफर किया गया है, उनमें साल 2020 बैच के आईएएस हरजिंदर सिंह और ओजस्वी शामिल हैं।
इनके अलावा ट्रांसफर किए गए आठ पीसीएस ​​​अधिकारियों में जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल, उदयदीप सिंह सिद्धू, काला राम कंसल, प्रोमिला शर्मा, शिवराज सिंह पाल, चरनजोत सिंह वालिया, प्रमोद सिंगला और किरनजीत सिंह टिवाना शामिल हैं। सभी अधिकारियों ने नया चार्ज संभाल लिया है।

डीजीपी गौरव यादव के कार्यकाल को छ महीने पूरे

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के कार्यकारी सेवा काल के 6 महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में पंजाब सरकार को यूपीएससी को वरिष्ठ अधिकारियों की सूची भेजना जरूरी है, लेकिन नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने अभी तक यूपीएससी को अधिकारियों की सूची नहीं भेजी है।
नियमों के अनुसार किसी वरिष्ठ अधिकारी को केवल छ महीने तक ही कार्यकारी डीजीपी लगाया जा सकता है, जो समय सीमा पूरी हाे चुकी है। कार्यकारी डीजीपी वरिष्ठता सूची में आठवें नंबर पर हैं। यदि पंजाब सरकार सूची भेजती है तो उसमें गौरव यादव का नाम शामिल नहीं होगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0