Homeपंजाब

पंजाब में टैक्स चोरों पर 15.37 करोड़ जुर्माना लगाया :

पंजाब में टैक्स चोरों पर 15.37 करोड़ जुर्माना लगाया :

पंजाब में टैक्स चोरों पर 15.37 करोड़ जुर्माना लगाया : स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट की कार्रवाई, 873 वाहनों के पास नहीं मिले ई-वे बिल चंडी

लाल चन्द भाटिया हाई स्कूल में हर्षोलास से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार : जगदीश भाटिया
सिंगल टेंडर के जरिए 500 करोड़ के वर्कऑर्डर मामले में चार्जशीट 4 एसई को क्लीनचिट
क्रोना के खतरे के चलते स्कूलों को खोलना बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ : अतुल कपूर

पंजाब में टैक्स चोरों पर 15.37 करोड़ जुर्माना लगाया : स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट की कार्रवाई, 873 वाहनों के पास नहीं मिले ई-वे बिल

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब में टैक्स विभाग की स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट (सिपू) के मोबाइल विंग द्वारा अगस्त महीने में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ चलाई मुहिम में 873 वाहनों को ई-वे बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर 15.37 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यूनिट द्वारा अगस्त महीने के दौरान कुल 1052 वाहनों और जुलाई महीने के बकाया 70 मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें से 873 मामलों में कुल टैक्स चोरी बारे फैसला लेते हुए 15,37,30,704 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि बकाया 249 मामलों में 4.38 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूले जाने की संभावना बताई। उन्होंने बताया कि कुल जुर्माना राशि में से 14,90,94,501 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है, बकाया जुर्माना भी जल्द वसूला जाएगा।

सिपू शंभू ने 184 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूले 3.18 करोड़

वित्त मंत्री ने बताया कि सिपू शंभू द्वारा सबसे अधिक 184 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि सिपू लुधियाना ने 172, सिपू पटियाला द्वारा 158 और सिपू रोपड़ की ओर से 134 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत सिपू शंभू ने सबसे अधिक 3.21 करोड़ का जुर्माना लगाकर 3.18 करोड़ रुपए वसूले। जबकि सिपू पटियाला ने 2.80 करोड़ रुपए जुर्माना राशि में से 2.67 करोड़ रुपए वसूल किए।

मंत्री ने सिपू टीमों की दी बधाई

सिपू टीमों द्वारा चलाई मुहिम की कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उन्हें अपने प्रदर्शन में और सुधार लाने को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि विभाग को हर तरह की आधुनिक तकनीक और साधन मुहैया करवाने के बारे में कहा है। उन्होंने कहा कि इससे ईमानदार करदाताओं की हर संभव सहायता समेत टैक्स चोरों के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0