पंजाब में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से हाल बेहाल लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : पंजाब में गर्मी ने लोग
पंजाब में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से हाल बेहाल
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। मई माह में प्रदेश में तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौ मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पंजाब में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। लुधियाना व फाजिल्का सबसे गर्म रहे। यहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। पटियाला, पठानकोट, बठिंडा व अमृतसर में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लू चलने जैसी स्थिति बनी हुई थी। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तक कहीं भी लू चलने की पुष्टि नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार व बुधवार को भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नौ मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और कुछ जिलों में तेज हवा के बूंदाबांदी हो सकती है। दस मई को कई जिलों पर वर्षा हो सकती है। पीएयू के मौसम विभाग की प्रमुख डा. पवनीत किंगर ने किसानों से अपील की है कि दो दिनों तक मौसम साफ है। गेहूं की फसल जल्द काट लें क्योंकि आगे वर्षा की संभावना है।

COMMENTS