Homeपंजाब

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष पर हमले की कोशिश

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष पर हमले की कोशिश

दीपावली वाले दिन जन्मदिन मना रहे भजपा नेता एवं उनके दोस्तों पर रोजगार्डन के पास तेज हथीयारो से हमला : अजय धोनी  पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष पर हमले क

पंजाब में आज से सरकारी बसों का चक्का जाम :
विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात
चोरी की गाड़ियों का बड़ा नेटवर्क क्रैक :

दीपावली वाले दिन जन्मदिन मना रहे भजपा नेता एवं उनके दोस्तों पर रोजगार्डन के पास तेज हथीयारो से हमला : अजय धोनी 

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष पर हमले की कोशिश, फैक्ट्री में छिपकर जान बचाई : जतिंदर मित्तल 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  

दीपावली वाले दिन रोज गार्डन के नजदीक भाजपा नेता का बर्थडे मना रहे चार चार दोस्तों पर कुछ लोगो ने तेजधार हथियारों से हमला कर भाजपा नेता सहित चार दोस्त जख्मी कर दिए। पुलिस तीन चार दिन बाद हैबोवाल निवासी विजय उर्फ़, चन्दर नगर निवासी रवि सहोता, जालंधर निवासी तरुण, संगम चौक अशोक कुमार उर्फ़ शोकी, सोनू, सूरज चौहान, नीरज चौहान, रोहित बैंस तथा 10 अज्ञात लोगो क खिलाफ मामला दर्ज किया है। भाजपा नेता अजय कुमार बताया उनके पड़ोसी भाजपा नेता चेतन मल्होत्रा का जन्मदिन था उनके दोस्त संदीप ने केक कटवाने के लिए रोजगार्डन के पास कलोनी में बुलाया जब वे वहां पर पहुंचे तो शिव कुमार व हर्ष कुमार भी वहां मौजूद थे। उनका एक दोस्त केक लेने के लिया गया हुआ था जिस का वह इन्तजार कर रहे थे इसी दौरान मोटरसाइक्लो पर सवार हमलावरों ने गडासो, तलवारो बेसबाल से जान लेवा हमला कर अजय कुमार, संदीप कुमार, हर्ष कुमार के सिर वार गहरी चोटे मारी तथा शिव कुमार के हाथ पर गहरी चोट आई। चोटे मारने के बाद हमलावर अजय कुमार का व सोने की चैन तथा चेतन का मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। 
पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल पर लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में कुछ लोगों ने गंडासी से हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए उन्हें अपनी फैक्ट्री में छिपना पड़ा। पुलिस ने 17 घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावर को काबू किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने सभी आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। फोकल प्वाइंट इलाके में शनिवार की रात को कुछ लोगों ने पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल पर गंडासी से हमला करने की कोशिश की। इसमें उन्होंने अपनी फैक्ट्री में छिपकर अपनी जान बचाई। जतिंदर मित्तल ने बताया कि उन्होंने रात को करीब पांच से सात बार इलाके के एसएचओ को फोन किया लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिला।

17 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस

जतिंदर मित्तल ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल से बात की तो पुलिस 17 घंटे बाद मौके पर देखने आई। 6 बार कॉल करने पर भी एसएचओ ने फोन नहीं उठाया। फिलहाल पुलिस ने हमले की कोशिश करने वाले युवक को काबू कर लिया है। पुलिस ने हमला करने की कोशिश करने वाले युवक को काबू करके मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के बाहर हंगामा कर रहे थे युवकजतिंदर मित्तल ने कहा कि देर रात कुछ युवक उनकी फैक्ट्री के बाहर हंगामा कर रहे थे। जब उन्होंने बाहर आकर ऐसा करने से रोका तो युवक वहां से चले गए लेकिन कुछ समय बाद एक युवक उनकी फैक्ट्री के बाहर गंडासी लेकर आया व उनपर हमला कर दिया। बचने के लिए वह फैक्ट्री में छिप गए। मित्तल ने बताया कि कुछ समय बाद उनका दोस्त व उसका बेटा उनकी फैक्ट्री में उनसे मिलने के लिए आए हुए थे। जब वह उन्हें फैक्ट्री से बाहर छोड़ने के लिए बाहर आए तो उक्त बदमाश ने उनपर दोबारा गंडासी से हमला कर दिया लेकिन उक्त गंडासी को उनके दोस्त के बेटे ने पकड़ लिया।

मामले के सभी आरोपितों पर कार्रवाई हो : धीमान

भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने में रविवार शाम का समय लगा दिया है। इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को वह समूह कार्यकर्ताओं के साथ सीपी को मिलेंगे। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में असफल हैं। पंजाब में इन दिनों हत्या और लेकर लूटपाट चरम पर है। हर रोज लुधियाना में कई अपराध की घटनाएं हो रहीं हैं। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0