HomeUncategorized

पंजाब की जनता देख रही राजनीति का तीसरा विकल्प : सिमरजीत बैंस

पंजाब की जनता देख रही राजनीति का तीसरा विकल्प : सिमरजीत बैंस

पंजाब की जनता देख रही राजनीति का तीसरा विकल्प : सिमरजीत बैंस  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :     लोक इंसाफ पार्टी के प्

शिवसेना शिरोमणि ने स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर किये श्रधासुमन अर्पित : विशाल मदान
What is Being in Love?
सभी पार्टिया पैसा लेने आती है मुझे पैसा नहीं व्यापारी चाहिए : केजरीवाल

पंजाब की जनता देख रही राजनीति का तीसरा विकल्प : सिमरजीत बैंस 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :    

लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान एवं विधानसभा हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने नगर निगम लुधियाना के वार्ड नंबर 47 के मोहल्ला आजाद नगर में सीमेंट वाली गलियां बनाने के काम का उद्धघाटन कर शुरूआत की। इस निर्माण कार्य पर 41.75 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि इलाके के विकास कार्यों में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक बैंस ने कहा कि विकास कार्यों में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जा रहा। ठेकेदारों की बकायदा निगरानी की जा रही है।
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि सूबे कीसत्ताधारी पार्टियां पंजाब का भला नहीं कर रही हैं। लंबे अर्से से अकाली, कांग्रेस बारी बारी सत्ता सुख भोग रही हैं। लोगों ने अब इनकी कारगुजारी देख भी ली और जान भी गए है। हालत यह है कि मौजूदा पंजाब सरकार ने सूबे की जनता पर पौने तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ सूबे के पानी के बकाया पैसे भी जो अन्य राज्यों से वसूल नहीं किए जा रहे हैं। सिर्फ राजस्थान से ही सोलह लाख करोड़ रुपये बकाया लेने हैं। यदि यह रकम वसूल कर ली जाए तो पंजाब फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है। पंजाब के लोग अगले विधानसभा चुनावों में नया विकल्प देख रहे हैं। इस अवसर पर नीरज कुमार, कुलविंदर, अतुल कपूर, टोनी बक्शी, हरपाल सिंह चीना, अमित मेहता, जसपाल सिंह, दर्शन सिंह, सुनील, प्रदीप शर्मा, विजय सहोता, विपन कुमार, राजिंदर सिंह बग्गा समेत कई नेता मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0