Homeचण्डीगढ़

पंजाब का बजट जारी :

पंजाब का बजट जारी :

पंजाब का बजट जारी : एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का बजट पेश, पिछले साल से 26% ज्यादा, चीमा बोले- हमें विरासत में भारी कर्जा मिला चंडीगढ़ : (रवि वर्मा

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने भ्रष्ट तंत्र तथा गुंडा राज को दी मात : कमल कपूर
फ्लाई सिख मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर ने फोर्टिस में ली अंतिम सांस
कांग्रेस को बड़ा झटका “आप ” के हुए गुरप्रीत गोगी :

पंजाब का बजट जारी : एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का बजट पेश, पिछले साल से 26% ज्यादा, चीमा बोले- हमें विरासत में भारी कर्जा मिला

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

मंत्री चीमा बोले पंजाब को दी गारंटियाँ होगी पूरी 

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आज विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर रही है। बजट पेश कर रहे वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस बार उनकी सरकार अपने बहुत सारे वादे और गारंटियां पूरी करने जा रही है। बजट में उन्होंने हर वर्ग का ध्यान रखने का दावा किया। चीमा ने कहा कि वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का होगा जो पिछले साल से 26% ज्यादा है। 2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था। चीमा ने दावा किया कि आप  सरकार का सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर पर है लेकिन बाकी एरिया पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है।चीमाने कहा कि उनकी सरकार ने जब सत्ता संभाली तो उसे विरासत में भारी कर्जा मिला जो पिछली सरकारों ने लिया था। इसके बावजूद आप सरकार पंजाब को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब के बजट में किसे क्या मिला…

१. मेडिकल एजुकेशन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹1,015 करोड़ के आवंटन का प्रस्ताव है।
२. बुढलाढा व गिद्दड़बाहा में दो ऑयल मिल्स।
३. पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपए
४. 75 करोड़ रुपए बटाला और गुरदासपुर में शूगर कंप्लैक्स के लिए दिए थे। पुराने काम पूरे करने के लिए 100 करोड़ अलॉट।
५. तकनीकी शिक्षा संस्थानों के सुधार हेतु 615 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।
६. जीएनडीयु  ने टीशू कल्चर से एक सेब की किस्म तैयार की है। पंजाब के अंदर अगले दो सालों में हिमाचल की तरह सेब दिखाई देंगे।
७. पंजाब सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए 17,072 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है।
८. भारत के 18.11 समूचे योगदान के मुकाबले कृषि क्षेत्र राज्य के जीएसडीपी में प्रमुख भूमिका निभाता है। ९. वित्तीय साल 2022-23 के दौरान मौजूदा कीमतों पर पंजाब की प्रति व्यक्ति आमदन 7.40 प्रतिशत रही है। यह 1 लाख 73 हजार 873 रुपए बनती है।
१०. पंजाब के मुख्य माइक्रो इकॉनोमिक इंडीकेटर की दिशा में आगामी अनुमान के अनुसार राज्य के मौजूदा साल के लिए पंजाब का जीएसडीपी 6 लाख 38 हजार 23 करोड़ रुपए रहा है। यह बीते साल के मुकाबले 9.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी प्रकार वित्तीय 2023-24 के लिए 6 लाख 98 हजार 635 करोड़ रुपए होगी। यह सेवा क्षेत्र के अंतर्गत 45.91 प्रतिशत रहा है। ऐसे ही कृषि क्षेत्र में 28.94 प्रतिशत रहा है। पंजाब की इंडस्ट्री में 25.15 प्रतिशत योदान रहा है।
११. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिबद्ध व्यय के लिए 74,620 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 12% अधिक है।
१२. पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय के लिए 11,782 करोड़ रुपये की घोषणा की, जो पिछले साल के बजट की तुलना में 22% अधिक है।
१३. बीते साल से 2023-24 के बजट में 26% की बढ़ौतरी।
१४. मंत्री चीमा ने 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ कुल बजट पेश करने की तरजीह रखी
१५. इस साल कृषि व सहायक कामकाज को उत्साहित करके किसान-मजदूरों की आमदन को बढ़ाने को ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
१६. चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार 9035 करोड़ रुपए की लंबे समय से लटकती उचित मांगे अनदेखा कर रही हैं।
१७. 15वां फाइनेंशियल कमीशन द्वारा डॉ. रमेश चंद सब-कमेटी की रिपोर्ट का हवाला दिया। इसमें 31 हजार सीसी एल लिमिट क्लीन टर्म लोन शिअद-भाजपा सरकार ने लिया था, इसमें से पंजाब सरकार को 6155 करोड़ रुपए देने का वादा केंद्र सरकार ने किया था लेकिन इसकी अदायगी नहीं की गई।
तीन प्रतिशत की दर से ग्रामीण विकास फीस का करीब 2880 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार पर सोची-समझी साजिश से पैसे जारी नहीं करने के आरोप लगाए।
१८. चीमा बोले – हम शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं।
१९. पंजाब के युवाओं को अब तक 26 हजार 797 नौकरियां दी जा चुकी हैं। धान की सीधी बिजाई को  बढ़ावा दिया जा रहा है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा हुआ।
२०. चीमा बोले- भगवंत मान की सरकार पुरानी सरकारों की तरफ से दी गई सौगातों (कर्जा) को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
२१. बजट से पहले हरपाल चीमा ने कहा – यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। बजट में बहुत सारे वादे और गरंटियां आप सरकार पूरी करेगी।

महिलाओं को 1-1 हजार रुपए पर संशय बरकरार

पंजाब सरकार द्वारा विधानसभ चुनाव प्रचार के समय महिलाओं के बैंक खातों में 1-1 हजार रुपए जमा कराने की गारंटी को पहले बजट में पूरा नहीं किया गया था। वहीं इस बजट में भी इस गारंटी के पूरा होने पर संशय बरकरार है। साथ ही ओपीएस योजना लागू होने पर भी मोहर लगने का इंतजार है।
राज्य सरकार इस बजट से स्कूल और मेडिकल क्षेत्र समेत इंडस्ट्रियल विकास की दिशा में स्पीड पकड़ सकती है। साथ ही पिछले बजट सत्र की घोषणाओं और जीएसटी वसूली में बढ़ोतरी से सरकारी कोष में जमा धनराशि, स्पोर्ट्स पॉलिसी और आधुनिक कृषि के आरक्षित फंड बारे कुछ महत्वपूर्ण घोषणाओं का भी अनुमान है।
गौरतलब है कि मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पिछले बजट में एक जुलाई 2022 से हर घर को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की गई थी। साथ ही किसी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया गया था।

सीएम मान ने किया ट्वीट

सीएम भगवंत मान ने बजट के संबंध में एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है। लिखा कि साल 2022 में आज ही के दिन पंजाब के लोगों का फतवा चुनाव नतीजों के रूप में उन्हें मिला था। आगे लिखा कि आज हमारी सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि यह बजट लोकहित वाला होगा और ‘रंगले पंजाब’ की तरफ बढ़ते पंजाब की झलक दिखाई देगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0