HomeHeath

पंजाब कांग्रेस महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में शामिल

पंजाब कांग्रेस महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में शामिल

पंजाब कांग्रेस महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में शामिल लुधियाना  : (पी9 ब्यूरो) : पंजाब कांग्रेस काे बड़ा झटका लगा है। मंगलवार काे महा

सात महीने बाद खुले स्कूल :
अगर कोई गलत काम करता है तो मेरे नंबर पर संपर्क करें : विधायक कुलवंत सिद्धू
कैप्टन कल करेंगे सियासी धमाका :

पंजाब कांग्रेस महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में शामिल

लुधियाना  : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब कांग्रेस काे बड़ा झटका लगा है। मंगलवार काे महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल चंडीगढ़ में राघव चड्डा व भगवंत मान की उपस्थिति में शामिल हुए। साेमवार काे उन्होंने देर रात कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह काे इस्तीफा भेजा था। इससे पहले भी भोला आम आदमी पार्टी में रहे थे और लुधियाना के जिला प्रधान थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भोला को कोई पद नहीं मिला। हाृलांकि उन्हें चेयरमैन बनाने का भरोसा दिया गया था। भाेला आप से पहले अकाली दल व सिमरजीत सिंह बैंस के साथ भी रहे।

विधायक तलवाड़ और ग्रेवाल के बीच शुरू से तनातनी रही

कयास लगाए जा रहे थे कि ग्रेवाल को किसी निगम या बोर्ड में चेयरमैन का पद दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आने वाले विधानसभा चुनाव में हलका पूर्वी से टिकट मिलने के आसार भी नहीं हैं। वहां से पहले ही कांग्रेस के विधायक संजय तलवाड़ हैं। विधायक तलवाड़ और ग्रेवाल के बीच शुरू से तनातनी रही है।

एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था चुनाव

पंजाब में 2017 का पिछला विधानसभा चुनाव दलजीत भाेला और विधायक संजय तलवाड़ ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था। ग्रेवाल इससे पहले शिराेमणि अकाली दल (शिअद) में भी रह चुके हैं और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ भी लंबे समय तक रहे हैं। गाैरतलब है कि पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का दाैर शुरू हाे गया है। कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हाे रहे हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0