न्यू शिमलापुरी की गलियों को चमकाने में खर्च हाेंगे 49 लाख, इलाका पार्षद के कोटे से खर्च हाेगी राशि लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : लोक इंसाफ प

न्यू शिमलापुरी की गलियों को चमकाने में खर्च हाेंगे 49 लाख, इलाका पार्षद के कोटे से खर्च हाेगी राशि
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान एवं हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने वार्ड नंबर 36 के इलाके न्यू शिमलापुरी की सात एवं आठ नंबर गली की सड़कें सीमेंट से बनवाने का काम शुरू किया। इन गलियों को पक्का करने में 49 लाख रुपये की लागत आएगी। यह रकम इलाका पार्षद के कोटे से खर्च की जाएगी।
इस अवसर पर इलाके के लोगों को संबोधित करते हुए बैंस ने कहा कि इलाके के विकास में किसी भी तरह के फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा लोगों की समस्याओं का भी पहल के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। लोगों की सहायता के लिए पार्टी वर्कर भी हमेशा ही तत्पर रहते हैं।
ठेकेदार सड़क निर्माण में किसी भी तरह की कोताही न बरतें
बैंस ने लोगों से कहा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि ठेकेदार सड़क निर्माण में किसी भी तरह की कोताही तो नहीं कर रहा। यदि ऐसा हो ताे उसकी सूचना दी जाए। ठेकेदार के खिलाफ जाचं के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूबे में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। लोक इंसाफ पार्टी सूबे से भ्रष्टाचार का सफाया करने के मकसद से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी भी चुनावों में लोगों के समक्ष मजबूत विकल्प पेश करेगी। इस अवसर पर इलाके के लोगों ने बैंस को सिरोपा पहना कर समानित किया। इस अवसर पर उत्तम सिंह, हरमिंदर सिंह, इकबाल सिंह, कुलवीर सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रजीत बिरदी, अमरदीप, मोहित, नीरज, रोबिन, तेजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, हरभजन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

COMMENTS