HomeHeathनई दिल्ली

निस्वार्थ भाव के साथ की गई सेवा कभी भी व्यर्थ नही जाती : अमन् जैन

निस्वार्थ भाव के साथ की गई सेवा कभी भी व्यर्थ नही जाती : अमन् जैन

निस्वार्थ भाव के साथ की गई सेवा कभी भी व्यर्थ नही जाती : अमन् जैन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्र

लुधियाना ब्लास्ट में खालिस्तानी एंगल :
लुधियाना नगर निगम कुम्भकर्णी नींद में : ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का सनातन धर्म प्रचार में अतुलनीय योगदान : अमन जैन

निस्वार्थ भाव के साथ की गई सेवा कभी भी व्यर्थ नही जाती : अमन् जैन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन किया गया ।संध्या चौंकी का आयोजन मन्दिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया।प्रातः सौभाग्यशाली परिवार नरिंदर नथानी नंदू परिवार व दविंदर कुमार परिवार द्वारा हवन यज्ञ में सम्पूर्ण आहुतियां डाली। संध्या चौंकी में भजन गायक अनिल बादल एंड पार्टी ने अपने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी दरबार में हाजिरी लगाई। कोविड के चलते मंदिर में प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन किया गया। संध्या चौंकी में भंडारे की सेवा का सौभाग्य आस्ट्रेलिया के रहने वाले निशा कटारिया,रवि कटारिया को प्राप्त हुआ जिनके द्वारा भाव के साथ भंडारे सेवा में भाव सहित सहयोग दिया गया।मंदिर में कार सेवा का कार्य निरंतन जारी है जिसके चलते सुलक्षणा गाबा परिवार ने अपनी बेटी भाभिका गाबा के जन्म दिन पर मंदिर कार सेवा में अपनी पुण्य कमाई द्वारा सेवा की। इस अवसर पर मंदिर प्रधान अमन् जैन व सेवक अनुज मदान ने कहा कि भाव के साथ की गई सेवा कभी भी निष्फल नही जाती व इसका पुण्य फल दानी परिवार की भावी पीढ़ियों तक को प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि स्नातन धर्म के प्रचार के लिए युवा पीढ़ी को इसका ज्ञान होना भी आवश्यक है इसीलिए अपने बच्चोँ को अपने धर्म अपनी संस्कृति का महत्व बता कर उन्हे धर्म के हितों की रक्षा के लिए जागरूक कर अपने धर्म का पालन करें। संध्या चौंकी के अवसर पर भक्तों पर मेहन्दीपुर श्री बालाजी के पवित्र छींटे दिए गए व विधिविधान के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरन्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर  इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, मदन लाल मदान, दीपक घई, सुनील कैटर, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, निशांत चोपड़ा, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग, अशोक गुप्ता, नवल जैन आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0