Homeपंजाब

निजी अस्पतालों को लेवल-2, 3 के बेड बढ़ाने के निर्देश

नाइट कर्फ्यू रात 9 से सुबह 5 बजे तक

निजी अस्पतालों को लेवल-2, 3 के बेड बढ़ाने के निर्देश

कोरोना वायरस : निजी अस्पतालों को लेवल-2, 3 के बेड बढ़ाने के निर्देश, 9 छात्रों और 5 अध्यापकों समेत 285 संक्रमित, 5 मौतें लुधियाना :  (पी9 ब्यूरो)

14 महीने बाद तीनों कृषि कानून वापस :
संत तुलसी दास जी की 56वी बरसी बड़ी श्रद्धा से मनाई गई : भगत संजीव
यूथ कांग्रेस ने सीएम चरणजीत चन्नी के इतहासिक फैसलों पर लड्डू बाँट मनाई ख़ुशी : प्रधान योगेश हांडा/चैरी आहलुवालिया

कोरोना वायरस : निजी अस्पतालों को लेवल-2, 3 के बेड बढ़ाने के निर्देश, 9 छात्रों और 5 अध्यापकों समेत 285 संक्रमित, 5 मौतें

लुधियाना :  (पी9 ब्यूरो) : 

जिले में कोविड के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से निजी अस्पतालों को बिना देरी लेवल-2 और 3 के बेडों की क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक पहले के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा जल्दी फैलने वाली और खतरनाक है। ऐसे में आईसीयू सुविधा वाले बैड और ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेडों की सख्त जरूरत है।

साथ ही ये इलेक्टिव सर्जरी भी फिलहाल न करने के आदेश दिए हैं। डीसी वरिंदर शर्मा और सीपी राकेश अग्रवाल ने निजी अस्पतालों से मीटिंग में आदेश दिए हैं। डीसी ने बताया कि अब नाइट कर्फ्यू रात 9 से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। पुलिस मुलाजिम, आर्मी, अस्पताल स्टाफ, फैक्ट्रियों में उत्पादन जारी रहेगा। शहर के प्रमुख बाजार, दुकानें, मॉल होटल-रेस्टोरेंट बंद करवा दिए जाएंगे।

डीसी ने कहा कि प्रशासन ने शनिवार से निजी अस्पतालों में बेडों की क्षमता की जांच को ऑडिट टीम भी बनाई है। बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों को हल्के में न लेने और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करने की बात कही।

उधर, 285 नए पॉजिटिव केस पाए गए। इनमें से 237 लुधियाना, 48 बाहरी जिलों-राज्यों से संबंधित हैं। 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिनमें से 4 लुधियाना से संबंधित हैं। उधर, मास्क न पहनने वालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। 

ट्रैकिंग को बनाईं 85 रैपिड रिस्पांस टीमें 320 होम क्वारेंटाइन, 1543 एक्टिव केस

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की जल्द पहचान और मौतों का आंकड़ा घटाने के लिए टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट की बात कही थी। लुधियाना में इसी नियम पर काम चल रहा है। वीरवार को 3839 सैंपल लिए गए। इनमें से आरटीपीसीआर के 3483 सैंपल, 284 रैपिड सैंपल और 72 ट्रुनेट के सैंपल लिए गए।

ट्रैकिंग के लिए जिले में 85 रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई गई हैं। इनमें से वीरवार को 21 टीमों ने 425 शकी मरीजों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 320 को होम क्वारेंटाइन किया गया। इनमें से 15 मरीज लक्षण वाले मिले हैं। वहीं, नए आए संक्रमितों में से 208 को होम आइसोलेट किया गया। वहीं, ट्रीटमेंट में देखा जाए तो 1543 एक्टिव केस हैं। इनमें से 233 मरीज अस्पताल दाखिल हैं। 1083 होम आइसोलेटेड हैं। 3480 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं।

2 सेहत मुलाजिम भी चपेट में आए, 133 मरीज डिस्चार्ज

133 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पॉजिटिव आए केसों में 9 टीचर्स, 5 स्टूडेंट्स, 2 सेहत मुलाजिम शामिल रहे। अध्यापकों में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीआरएस नगर से 2, जोसेफ स्कूल दुगरी, जीएनई कॉलेज, सरकारी प्राइमरी स्कूल छजवाल, सरकारी स्कूल भारत नगर चौक, सरकारी स्कूल डाला, पीएयू, ओसवाल मॉडल स्कूल दुगरी से 1-1 टीचर की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।

एसके डेंटल कॉलेज, सेक्रेड हार्ट बीआरएस नगर, ऑल सेंट कॉलेज जसपाल बांगड़, सरकारी स्कूल मल्टीपर्पज, डीपीएस से 1-1 स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। स्कूल स्टाफ में सरकारी स्कूल लाडोवाल से एक, 2 हेल्थ वर्करों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। रणधीर सिंह नगर के बुजुर्ग (79), घास मंडी के बुजुर्ग (67), मॉडल टाउन के बुजुर्ग (73) और हैबोवाल की महिला (60) की मौत हुई।

कारनामा : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराई, नहीं जा सके, फिर भी मैसेज आया लग चुका टीका

हरमिंदर सिंह मल्ही (72) ने बताया कि उन्होंने 11 मार्च को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए डीएमसी में वैक्सीनेशन के लिए 12 मार्च का समय लिया। उन्होंने ऑनलाइन कैंसिल करने की कोशिश की, लेकिन कोई विकल्प नहीं मिला। व्यस्तता के कारण वो वैक्सीन लगवाने नहीं जा सके, लेकिन 12 मार्च शाम को उन्हें मैसेज आया कि टीका लग चुका है। पीडीएफ का लिंक भी गया।

इस बारे में जिला इम्यूनाइजेशन अफसर और कोविड-19 की नोडल अफसर डॉ.किरन आहलुवालिया ने बताया कि ऐसे मामला पहली बार आया है। वो इस बारे में जांच करवाएंगी कि ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं, उन्होंने कहा कि वो सभी अस्पतालों को इस बारे में हिदायत भी देंगी कि इस तरह की गलती न हो। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के लिए वो आईटी एक्सपर्ट से बात कर इसका हल करवाएंगी। वीरवार को जिले में 4352 ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 1952 बुजुर्ग और 806 गंभीर बीमारियों वाले लोग रहे।

17 प्लेवे को नियमों का पालन करने का लिखा पत्र

17 प्लेवे को कोविड-19 के नियमों का पालन न कर स्कूल खोलने के बारे में पत्र जारी हुआ है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विभाग डायरेक्टोरेट पंजाब ने डीसी को पत्र लिखकर प्ले-वे को कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्कूल न खोलने के लिए कहा है। दो दिनों से विभाग प्ले-वे को फोन कर पूछा रहा था कि स्कूल खुले हैं या नहीं, इसकी ई-मेल जानकारी दें। इसके बाद भी कुछ स्कूल खुले थे।

प्री-स्कूल एसोसिएशन ऑफ लुधियाना प्रधान अमनप्रीत के मुताबिक हम गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहे हैं। अगर सरकार को गाइडलाइंस जारी करनी हैं तो सभी के लिए बराबरी से करें। नोटिस जारी करना सही नहीं है। हम डीसी से बात करेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0