Homeपंजाब

निगम में पेट्रोल-डीजल घोटाले का मामला : अक्टूबर में पकड़ी तेल चोरी

निगम में पेट्रोल-डीजल घोटाले का मामला : अक्टूबर में पकड़ी तेल चोरी

निगम में पेट्रोल-डीजल घोटाले का मामला : अक्टूबर में पकड़ी तेल चोरी, दिसंबर में तीन अफसरों को किया सस्पेंड, चार्जशीट जारी होते ही अब डिपार्टमेंट न

36 वीं विशाल शोभायात्रा पर भगवान भोलेनाथ और बांके बिहारी का अनूठा मिलन होगा
सीएम की कोठी के बाहर बैरिकेड लगाए गए
चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना एसएचओ लाइन हाजिर :

निगम में पेट्रोल-डीजल घोटाले का मामला : अक्टूबर में पकड़ी तेल चोरी, दिसंबर में तीन अफसरों को किया सस्पेंड, चार्जशीट जारी होते ही अब डिपार्टमेंट ने उच्च स्तरीय जांच का हवाला देकर किया बहाल

चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और सेनेटरी इंस्पेक्टरों को मेयर समेत पीसीएस अफसरों ने पाया था आरोपी, निगम के सिस्टम का हाल बदहाल 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

मेयर बलकार संधू ने अक्टूबर में छापेमारी कर फॉगिंग मशीनों में पेट्रोल-डीजल का घपला पकड़ा। इसके अलावा एक ये घपला भी सामने आया कि निगम वर्कशॉप में खड़े 4 कंडम ट्रैक्टरों को रोज का 60 लीडर डीजल जारी हो रहा था। ये दोनों घपले अक्टूबर 2020 में सामने आए। इसके बाद जांच शुरू हुई और दिसंबर तक निगम कमिश्नर ने पीसीएस अफसर की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पाए जाने पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जगतार सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर सतिंदरजीत बावा और गुरिंदर सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर सख्त कार्रवाई को लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट के पास लेटर भेजी है।

हैरानीजनक है कि लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट ने तीनों सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट जारी की। एक और लेटर डायरेक्टर ने जारी कर इंक्वायरी लेटर तीनों की बहाली के आदेश भी जारी कर दिए। सूत्रों से पता चला है कि तीनों को बचाने के लिए ऐसा किया गया है।

कंडम खड़े ट्रैक्टरों में रोज दिखाई जा रही थी 60 लीटर डीजल की खपत, फॉगिंग मशीनों में तय पर्ची से कम पाया तेल

सेनेटरी इंस्पेक्टर सतिंदर बावा पर चार्जशीट में ये आरोप लगे हैं कि 20 अक्टूबर 2020 काे निगम की फॉगिंग मशीन में प्रयोग के लिए 95 लीटर, 20 लीटर पेट्रोल और 4 लीटर डीजल की पर्ची जारी की गई थी। जारी की गई असली पर्ची से 35 लीटर डीजल और 8 लीटर पेट्रोल कम पाया गया। जबकि सतिंदरजीत बावा 23 अक्टूबर को ड्यूटी से जान-बूझकर गैर हाजिर पाया गया। गाड़ी के ड्राइवर से मिलीभगत कर 35 लीटर डीजल और 8 लीटर पेट्रोल चुराया और निगम को वित्तीय नुकसान पहुंचाया। जबकि ड्यूटी प्रति लापरवाही, कोताही और अनुशासनहीनता दर्शाई है। जबकि मेयर बलकार सिंह संधू ने गड़बड़ी पकड़ी थी।

4 कंडम ट्रैक्टरों को जारी कर डाला 2.82 लाख रुपए का डीजल

चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जगतार सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह और सेनेटरी इंस्पेक्टर सतिंदरजीत बावा पर आरोपी लगे कि 2020 में पहली जनवरी से 23 मई तक न चलने योग्य 4 कंडम ट्रैक्टरों को चलने योग्य बताकर और उनमें 4449 लीटर डीजल जारी करवाया गया। इससे निगम को अनधिकृत तौर पर जारी किए गए 4449 लीटर डीजल से 2,82,856 रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचा है। इसके तहत तीनों को अपनी ड्यूटी प्रति लापरवाही, कोताही और अनुशासनहीनता को दर्शाने का आरोप लगा चार्जशीट जारी हुई।

मामले की जांच रिपोर्ट जल्द पेश करवाएंगे

तेल घोटाले के दोषियों को सजा जरूर दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसा काम करने वाले सबक ले सकें। इनकी बहाली अगर किसी की सिफारिश पर करवाई गई है तो भी जांच में दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। अफसरों से कहकर मामले की जांच रिपोर्ट जल्द पेश करवाएंगे।
-शाम सुंदर मल्होत्रा, सीनियर डिप्टी मेयर

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0