Homeपंजाब

नशे के खिलाफ मुहिम का चिट्टा सच :

नशे के खिलाफ मुहिम का चिट्टा सच :

नशे के खिलाफ मुहिम का चिट्टा सच : दूसराें के बेटों काे नशे की दलदल में धकेलने वाली मां पकड़ी, अगले ही दिन बेटे की ड्रग ओवरडोज से माैत जगराओं :

पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत :
कांगेस के पूर्व प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह सिद्धू आप में शामिल
लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी

नशे के खिलाफ मुहिम का चिट्टा सच : दूसराें के बेटों काे नशे की दलदल में धकेलने वाली मां पकड़ी, अगले ही दिन बेटे की ड्रग ओवरडोज से माैत

जगराओं : (पी9 ब्यूरो) :

दूसराें के बेटों काे नशे की दलदल में धकेलने वाले परिवार का अपना ही चिराग बुझा। घर पर दूसरे बेटे ने नशे का टीका लगाया और मौत हाे गई।
मृतक की पहचान अमनप्रीत सिंह (28) निवासी गोल्डन बाग कच्चा मलक रोड जगराओं के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक अमनप्रीत की शादी करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद एक बच्ची ने जन्म लिया, लेकिन वीरवार को उसने जैसे ही नशे का टीका लगाया तो कुछ समय बाद ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसकी पत्नी उसका संस्कार करेगी। थाना सिटी इंचार्ज गगनप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पहले अपने पति को देखा था।
उसने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के पास टीका पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवाया। वहीं, मां और भाई को पहले ही पुलिस ने नशा तस्करी में पकड़ रखा, जबकि पिता की पहले मौत हो चुकी है। अब पत्नी ही अपने पति का संस्कार करेगी।

हेरोइन समेत पकड़े गए थे मां-बेटा और नौकर

बता दें कि बुधवार को थाना सिटी पुलिस ने मां बेटा और नौकर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ उस समय पकड़ा था, जब तीनों आरोपी लड़े फाटकों के पास सप्लाई करने गए थे पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार समेत पकड़ लिया था।
एक माह में नशे से दो युवकों की गई जान: जगराओं हलके की एक माह की बात करें तो नशे के कारण दो युवकों की जान तक चली गई। नशा तस्कर सरेआम नशा तस्करी कर रहे हैं। और पुलिस छोटे तस्कर या नशा करने वालों को पकड़ कर खानापूर्ति कर रही है। वहीं, गांव कुल गहना में आज भी नशे का कारोबार जमकर चल रहा है। लेकिन पुलिस व खुफिया विभाग बड़े तस्करों का पता लगाने में पूरी तरह नाकाम रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0