नशा तस्कर बाज आय नहीं तो होंगे सलाखों के पीछे : एस एच ओ अमृतपाल शर्मा लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : लुधियाना पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्म
नशा तस्कर बाज आय नहीं तो होंगे सलाखों के पीछे : एस एच ओ अमृतपाल शर्मा
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा के दिशा निर्देशों पर चलाई गई नशा तस्करों के खिलाफ मुहीम के तहत थाना हैबोवाल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हैबोवाल थाना के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने नशा तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ जेल भेजा है। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने हैबोवाल थाना के एसएचओ अमृतपाल शर्मा को उनकी नशा तस्करो को लेकर की गई कार्रवाई पर प्रशंसा पत्र देकर सन्मानित किया।
इस मौके पर एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि वह नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखेंगे। उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए फटकार लगाई और कहा की नशा तस्कर जल्द से जल्द अपना गंदा काम बंद करे नहीं तो जल्द ही सभी नशा तस्करो को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। उन्होंने कहा उनके इलाके में कोई भी किसी भी तरह की नयूनसेन्स बर्दाश्त नहीं की जाएगी नशा तस्कर, चैन स्नैचर, गुंडागर्दी को नकेल कसने के लिए हरदम त्यार है।

COMMENTS