Homeहरियाणा

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई :

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई :

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : कैथल के गुहला चीका में सी आई ए-2 ने छापा मारकर बरामद की 21 किलो अफीम, घर के आंगन में छिपाकर रखी गई थी गुहला-च

किरण माहेश्वरी पार्षद से सफर शुरू कर मंत्री तक पहुंचीं
Why mom was right about cool tech gadgets
कैट ने ई कॉमर्स की लड़ाई में देश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं संगठनों से सहयोग माँगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : कैथल के गुहला चीका में सी आई ए-2 ने छापा मारकर बरामद की 21 किलो अफीम, घर के आंगन में छिपाकर रखी गई थी

गुहला-चीका : (पी9 ब्यूरो) :

हरियाणा के कैथल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सी आई ए-2 ने 21 किलोग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई गुहला कस्बे के गांव महमूदपुर में की गई है। पुलिस टीम ने बरामद खेप को जब्त कर आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान गांव महमूदपुर के गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत के रूप में हुई है। पकड़ी गई अफीम की कीमत लगभग 27-28 लाख रुपए बताई गई है। मुखबिर से जानकारी मिली थी कि गुरप्रीत ने घर में नशे की खेप छिपाकर रखी हुई है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी की।
छापामारी के दौरान गुरप्रीत के घर में आंगन से अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार गुहला प्रदीप कुमार को बुलाया और अफीम की खेप जब्त की। साथ ही आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1