धार्मिक यात्राएं युवाओं को आपने धर्म के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती है : एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : भ
धार्मिक यात्राएं युवाओं को आपने धर्म के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती है : एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

भाई रणधीर सिंह नगर लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्री सनातन धर्म सभा द्वारा भगवान तिरुपति बालाजी की प्रथम रथ यात्रा निकाली गई। इस मौके पंजाब भाजपा कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने विशेष रूप से भाग लेकर तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं और उनमें धर्म के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती हैं। लुधियाना वासियों का यह सौभाग्य है कि उन्हें तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संजीव सचदेवा शेरू, प्रकाश चोपड़ा, लक्की चोपड़ा, बिट्टू नैय्यर आदि मौजूद रहे।

COMMENTS