HomeHeath

दिल्ली सीएम की घोषणा पर पलटवार : अकाली दल बादल ने कहा – 301 यूनिट होने से बचाने के लिए मोमबत्ती-दीया जलाना होगा पंजाब के लाेगों को

दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट कहीं न कहीं हेराफेरी की बात

दिल्ली सीएम की घोषणा पर पलटवार : अकाली दल बादल ने कहा – 301 यूनिट होने से बचाने के लिए मोमबत्ती-दीया जलाना होगा पंजाब के लाेगों को

दिल्ली सीएम की घोषणा पर पलटवार : अकाली दल बादल ने कहा - 301 यूनिट होने से बचाने के लिए मोमबत्ती-दीया जलाना होगा पंजाब के लाेगों को, बादल सरकार की तरह

पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों से हर वर्ग परेशान : विशाल मदान
तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर
ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में जवाहर नगर में बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

दिल्ली सीएम की घोषणा पर पलटवार : अकाली दल बादल ने कहा – 301 यूनिट होने से बचाने के लिए मोमबत्ती-दीया जलाना होगा पंजाब के लाेगों को, बादल सरकार की तरह फ्री यूनिट दें

दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट कहीं न कहीं हेराफेरी की बात, दिल्ली में 201 यूनिट के बाद पूरे पैसे लगते है लोगों को 

अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा- पंजाब के साथ फिर विश्वासघात करने पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह के अंदर पंजाब में दो बार आकर नए राजनीतिक धमाके कर गए है। पहले अमृतसर में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी में ज्वाइन करवा कर और आज चंडीगढ़ में बिजली की 300 यूनिट को फ्री में देने का ऐलान कर गए है। उसका जवाब अकाली दल बादल की ओर से केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस के चंद मिनटों के बाद ही जोरदार तरीके से दिया गया है। जिससे आम आदमी पार्टी नेताओं में खलबली मच गई है।
अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा और विक्रम सिंह मजीठिया पूरी तैयारी के साथ आए हुए थे। उन्होंने सटीक ढंग से केजरीवाल की हर बात का जवाब दिया और कहा कि पहले भी आप नेता दिल्ली में बैठ कर पंजाब पर राज करना चाहते थे और अब भी केजरीवाल स्वयं आकर पंजाब में फ्री बिजली देने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कभी भी पंजाब के अपने नेता भगवंत मान और इकबाल चीमा में विश्वास नहीं करते। मजीठिया ने कहा कि बादल सरकार की ओर से पंजाब के पिछड़े वर्ग के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री में दी जाती थी चाहे उन्होंने बिजली की खपत 400 यूनिट की हो,उसमें से 200 यूनिट माइनस की जाती थी।दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के लोगों को केजरीवाल के ऐलान के अनुसार 300 यूनिट होने से पहले अपना मेनस्विच बंद करना होगा क्योंकि गलती से भी एक यूनिट ज्यादा हो जाएगा तो पूरा बिल देना होगा। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली जलाने से पहले लोगों को दीया और मोमबत्ती जलाने पर मजबूर करने की तैयारी कर रहे है केजरीवाल।

फ्री बिजली देने का ऐलान केवल झांसा

अकाली दल बादल की ओर से वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा और विक्रम सिंह मजीठिया ने केजरीवाल के ऐलान का जोरदार तरीके से विरोध करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों पर दिल्ली में बैठे नेता एक बार फिर विश्वासघात कर रहे है। उन्होंने केजरीवाल के 300 यूनिट बिजली फ्री देने के ऐलान को तार-तार करते हुए कहा कि अगर 300 यूनिट से एक यूनिट भी गलती से ज्यादा हो गया तो पूरा बिल लिया जाएगा। जिससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि नुकसान ही होगा।

मंच पर आप नेताओं के चेहरे देखने लायक थे

अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आज जब प्रेस क्लब में किसी पत्रकार ने केजरीवाल से यह पूछा कि 300 यूनिट बिजली के बाद क्या दिल्ली की तर्ज पर जिस तरह से 200 यूनिट पर बिल लगता है उसी तरह से पंजाब में भी बिल लगेगा तो उस समय मंच पर भगवंत मान और केजरीवाल सहित अन्य नेताओं के चेहरे देखने लायक थे। मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल से जब यह पूछा गया कि दिल्ली में क्या किसानों की बिजली फ्री है तो कुछ देर बाद केजरीवाल ने जवाब दिया कि वहां किसानों को बिजली फ्री है लेकिन मजीठिया ने आरटीआई के तहत ली जानकारी में बताया कि उन्हें भी बिजली का बिल आता है।

दिल्ली की मोहल्ला ​​​​​क्लीनिक पूरी तरह फ्लॉप रही

मजीठिया ने कहा कि आज केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिजली के अलावा किसी मुद्दे पर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पहले मोहल्ला क्लीनिक को लेकर कई बयान देते थे लेकिन कोविड के दौरान जिस तरह से दिल्ली का हाल हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ने 470 मोहल्ला क्लीनिक को खोला गया था जिसमें से अब 280 बंद हो गई है।

एसवाईएल को लेकर केजरीवाल का बयान

विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब चुनावों में जब केजरीवाल आए थे तो उन्होंने एसवाईएल को लेकर बयान दिया था कि यह नहीं बननी चाहिए। उसके बाद 15 दिनों बाद दिल्ली में सरकारी मीटिंग में और हरियाणा में जाकर केजरीवाल ने कहा था कि एसवाईएल बननी चाहिए जिसका पानी दिल्ली और हरियाणा को मिलना चाहिए। मजीठिया ने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग कभी भी पंजाब का भला नहीं करने वाले, ऐसे लोगों को पहचानना जरूरी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0