एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में तीज कार्यकम का आयोजन : बलराज भसीन लुधियाना : 28 जुलाई : (रवि वर्मा ब्यूरो) : एस डी पी सीनियर सकेंडर
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में तीज कार्यकम का आयोजन : बलराज भसीन
लुधियाना : 28 जुलाई : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल जोधेवाल बस्ती में स्कूल प्रागण में तीज त्योहार का कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मोके पर प्रधान श्री बलराज कुमार भसीन ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज स्कूल प्रागण में तीज कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तीज के इस कार्यक्रम में छात्राओं ने पंजाबी सभ्यचार के गीत, सुहाग गीत व् टपे गाकर सभी का मन मोह लिया। इस मोके पर तीज प्रतियोगिता भी करवाई गई। स्कूल प्रिंसिपल जसबीर सिंह चौहान एवं कमेटी सदस्य प्रधान श्री लेखराज अरोड़ा मुख्यातिथि उपस्तिथ हुए। स्कूल इंचार्ज श्रीमती इंदु खुराना ने आए हुए अतिथिगण का तह दिल से स्वागत किया। छात्राओं द्वारा गीधा तथा भागड़ा प्रस्तुत किया गया। मिस तीज प्रतियोगिता में प्लस टू की गगनप्रीत कौर विजेता रही। जसबीर सिंह चौहान ने छात्राओं को तीज की शुभकामनाये दी तथा छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल इंचार्ज श्रीमती इंदु खुराना ने मेहमानो का कार्यक्रम शामिल होने का धन्यवाद किया और छात्राओं को शुभकामनाये दी।

COMMENTS