HomeHeath

तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर

तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर

तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर, दो बाइक भी तैयार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री भारत भूषण आशु

आम आदमी की आवाज और प्रेस की स्वतंत्रता को किसी कीमत पर नहीं दबने दिया जायेगा : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
दो दिन के दौरे पर बुधवार पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल :
हैबोवाल मेन रोड में कार धंसने का मामला :

तंग इलाकों में आग बुझाएंगे योद्धा फायर टेंडर, दो बाइक भी तैयार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री भारत भूषण आशु ने शनिवार को आग बुझाने का और बचाव के लिए आधुनिक उपकरण समर्पित किए। इस समारोह में मेयर बलकार सिंह संधू, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, राकेश पराशर एवं परमिदर मेहता खास तौर पर उपस्थित रहे।
मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत नए मिनी फायर टेंडर, उपकरण, आपातकालीन लाइटों समेत कई हाईटेक उपकरणों पर 3.28 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। शहर के अंदरूनी एवं तंग क्षेत्रों को कवर करने के लिए 88.64 लाख रुपये की लागत से चार टाटा योद्धा फायर टेंडर तैयार किए गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए इन मिनी टेंडरों में पानी एवं फोम का उपयोग किया जाएगा। इन चार वाहनों में हाईटेक पंपिग सिस्टम लगाया गया है। दो रायल एनफील्ड मोटरसाइकिलों को शहर के भीड़भाड़ एवं तंग इलाकों में नई तकनीक के फायर फाइटिग सिस्टम के साथ लैस किया गया है। 66.02 लाख रुपये के तीन लाइफ डिटेक्टर भी उपलब्ध कराए गए, जो आफत के वक्त लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

स्मार्ट सिटी रैंकिग सूची में 54वें से 37वें स्थान पर आया : केबनेट मंत्री आशु

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 69.50 लाख रुपये की लागत से दस बैटरी से संचालित कौबी टूल भी फायर ब्रिगेड विभाग को मुहैया कराए गए हैं, जो बचाव कार्याें को सुचारू ढंग से चलाने में सहायता करेंगे। पोर्टेबल इंफलेटेबल पांच इमरजेंसी लाइटें भी 11.74 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई हैं। ये लाइटें पेट्रोल इंजन सिस्टम पर आधारित हैं। आशु ने कहा कि फायर ब्रिगेड को 41.79 लाख रुपये के पांच थर्मल इमेजिग कैमरे भी मुहैया कराए गए हैं। ये कैमरे धुएं में आग के फैलने को देखने में सहायक होंगे। इसके अलावा 51 लाख रुपये के पांच एलुमीनियम फायर फाइटिग सूट भी खरीदे गए हैं। केबनेट मंत्री आशु ने कहा कि देश की स्मार्ट सिटी रैंकिग सूची में अब लुधियाना का स्थान 54वें स्थान से उछल कर 37वें स्थान पर आ गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0