Homeपंजाब

डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की समीक्षा रोज हो कमिश्नर खुद रखे नजर

डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की समीक्षा रोज हो कमिश्नर खुद रखे नजर

कैबिनेट मंत्री आशु के आदेश : डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की समीक्षा रोज हो कमिश्नर खुद रखे नजर   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)   शहर में चल रहे डेवलपमे

IN FOUR YEARS GST HAS BECOME COLONIAL TAXATION SYSTEM-Harkesh Mittal President CAIT Punjab
लुधियाना में आज 150 केंद्रों पर होगी वैक्सीनेशन
नवविवाहिता ने दोस्त के घर में की खुदकुशी :

कैबिनेट मंत्री आशु के आदेश : डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की समीक्षा रोज हो कमिश्नर खुद रखे नजर  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)  

शहर में चल रहे डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का काम पूरी तेजी से किया जाए। हर प्रोजेक्ट की अधिकारियों के साथ रोजाना समीक्षा की जाए। निगम कमिश्नर खुद बड़े प्रोजेक्टों पर नजर रखें। यह बात कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने शनिवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक में कही। मंत्री आशु ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत चल रहे कार्यों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा वेस्ट मैनेजमेंट और घोड़ा फैक्ट्री में बनने वाली नई वर्कशाॅप के डिजाइन पर भी चर्चा की गई। ओएंडएम ब्रांच व बीएंडआर ब्रांच ने वर्कशाॅप का डिजाइन उनके सामने रखा।

आशु ने कहा कि डिजाइन को अधिकारी अच्छे से स्टडी कर लें। बाद में यह वर्कशाॅप मशीनरी के लिए अनफिट नहीं होनी चाहिए। जो नई मशीनरी मंगवाई जा रही है उसके हिसाब से शेड बनाए जाएं। मशीनरी का हाल सिटी बसों की तरह न हो जाए। मंत्री ने कमिश्नर से कहा कि ओल्ड जीटी रोड के किनारे बनने वाली ग्रीन बेल्ट का काम जल्द शुरू करवाएं। सड़कों की सफाई के लिए जो स्वीपिंग मशीनें खरीदी जानी हैं उसमें देरी न की जाए।
वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए ठोस योजना तैयार करें। मंत्री आशु ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम से कहा कि ट्रस्ट ने जो स्टेटिक कंपेक्टर लगाने हैं उन्हें जल्द लगाएं। बैठक में मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक संजय तलवाड़, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम और पार्षद आशु भी मौजूद रही।

मल्हार रोड प्रोजेक्ट में की जवाब तलबी

पिछली बैठक में मंत्री आशु ने मल्हार रोड को स्मार्ट रोड बनाए जाने में हो रही देरी पर निगम अधिकारियों की क्लास लगाई थी। इस बार भी उन्होंने कमिश्नर कम स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ प्रदीप सभ्रवाल से प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर जवाबतलबी की। कमिश्नर ने कहा कि बिजली के खंभे व तारें हटाने के लिए वह खुद चीफ इंजीनियर से मिल चुके हैं। जल्द मल्हार रोड पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तय समय पर चल रहे हैं। कोविड के कारण मजदूरों की कमी से कुछ दिक्कत जरूर आई है।

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम

– सड़कों के किनारे लगाई जा रही हैं इंटरलाॅकिंग टाइलें

– सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा।

– शहर में एक्यूआइ के डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

– ई रिक्शा को बढ़ावा दिया जाएगा।

– सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट डेवलप किया जाएगा।

– श्मशानघाटों में एलपीजी भट्टियां लगाई जाएंगी।

पार्षदों से कहा- लोगों की समस्याएं करें हल

मंत्री आशु ने शनिवार देर शाम अपने हलके के पार्षदों के साथ बैठक की। विकास कार्यों की समीक्षा और लोगों की फीडबैक ली। उन्होंने पार्षदों से कहा कि जिन कामों के वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं उन्हें जल्द शुरू करवाएं। लोगों की समस्याओं को 24 घंटे में हल करवाएं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0