Homeकोरोनावायरसभारत

डेंगू से कारोबारी की मौत के बाद चाहने वालो ने शुरू किया जस्टिस फार अंगद सिंह अभियान

डेंगू से कारोबारी की मौत के बाद चाहने वालो ने शुरू किया जस्टिस फार अंगद सिंह अभियान

डेंगू से कारोबारी की मौत के बाद चाहने वालो ने शुरू किया जस्टिस फार अंगद सिंह अभियान लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  लुधियाना के जाने-माने यंग एंटरप्

डीसी लुधियाना ने संडे लाकडाउन को लेकर जारी की गाइडलाइंस
वूमेन्स डे पर महिला किसानों की हुंकार :
स्वतंत्रता दिवस पर मंदिर प्रांगण में फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज : अमन जैन

डेंगू से कारोबारी की मौत के बाद चाहने वालो ने शुरू किया जस्टिस फार अंगद सिंह अभियान

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना के जाने-माने यंग एंटरप्रन्योर अंगद सिंह की मौत के बाद स्वजनों ने अस्पताल और डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। रविवार को उन्होंने जस्टिस फार अंगर अभियान चलाया और कैंडल जालकर अंगद को श्रद्धांजलि दी।

हाल ही में डेंगू के कारण दुनिया छोड़ गए बिगबेन इंडस्ट्री के डायरेक्टर और लुधियाना के जाने-माने यंग एंटरप्रन्योर अंगद सिंह के चाहने वालों ने इलाज में कथित कोताही के खिलाफ जस्टिस फार अंगद सिंह अभियान शुरू किया है। इसे लेकर गुरुद्वारा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में कैंडल जलाकर सैंकड़ों लोगों ने अंगद सिंह को श्रद्धांजलि दी।

अंगद सिंह के पिता तेजविंदर सिंह और ससुर चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रियल एवं कामर्शियल अंडरटेकिंग (सीआइसीयू) के प्रधान और न्यू स्वान ग्रुप के एमडी उपकार सिंह आहुजा ने कहा कि उनके बच्चे का सही से ट्रीटमेंट नहीं किया गया। उन्हें उसकी हालत से बेखबर रखा गया। अगर अंगद को मल्टीपल समस्याएं थी, तो हमें इसके बारे में जानकारी दी जा सकती थी। अस्पताल ने पहले उसके ट्रीटमेंट में कोताही बरती और जब उसकी हालत बिगड़ गई तो हाथ खड़े कर दिए। आज हमारा बच्चा अस्पताल की गलती से हमें छोड़कर चला गया है, किसी और का बच्चा न जाए, इसके लिए हम मेडिकल काउंसिल से इस पूरे मामले की गहनता से जांच करवाना चाहते हैं। इसके लिए हम मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात करेंगे। मामले को केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के संज्ञान में भी लाएंगे ताकि दोषी डाक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

इसके लिए लुधियाना में जस्टिस फॉर अंगद सिंह अभियान चलाया गया है। इसमें अंगद के दोस्त और अन्य पीड़ित एकजुट होंगे। इस दौरान उपकार सिंह आहूजा, मनजिंदर सिंह सचदेवा, जसविंदर सिंह विरदी, तेजविंद्र सिंह, डीएस चावला, सतनाम सिंह मक्कड़, कनव चावला, गुरचरण सिंह, सुरिंदर सिंह चौहान, राजेश बांसल, अमित थापर, गुरमीत कुलार, जगबीर सोखी मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0