HomeHeath

डीसी लुधियाना ने संडे लाकडाउन को लेकर जारी की गाइडलाइंस

डीसी लुधियाना ने संडे लाकडाउन को लेकर जारी की गाइडलाइंस

डीसी लुधियाना ने संडे लाकडाउन को लेकर जारी की गाइडलाइंस, जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   कोरोना संक्रम

शिक्षक दिवस पर मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी और अंदर चला सम्मान समारोह
टीम राजा के दरबार में गणपति बप्पा की आरती उतारेगे सैंकड़ों भक्त : राकेश बजाज
17वा राम लीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को : बाल किशन वर्मा

डीसी लुधियाना ने संडे लाकडाउन को लेकर जारी की गाइडलाइंस, जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

कोरोना संक्रमण ने लुधियाना प्रशासन की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने संडे लाकडाउन का ऐलान किया है और साफ कर दिया कि संडे को सिर्फ केमिस्ट की दुकानें खुली रहेंगी बाकी किसी को भी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी साफ कर दिया कि जरूरी वस्तुओं की आड़ में भी कोई दुकान नहीं खोली जाएगी। उन्होंने साफ कर दिया कि दूध, सब्जी जैसी वस्तुओं की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। जो दूधवाले घर-घर जाकर सप्लाई देते हैं उन्हें दूध की सप्लाई देने की छूट होगी लेकिन दुकान पर वह भी दूध नहीं बेच सकेंगे। जिन फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन यूनिट हैं वह चलते रहेंगे लेकिन उन्हें भी बाकी सभी नियमों का पालन करना होगा।
डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने लुधियानावासियों को दो टूक कह दिया कि अब नरमाई का समय चला गया है और अब जिला प्रशासन नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कड़ाई से कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि संडे को माल, होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी की दुकान, राशन की दुकान समेत हर तरह की दुकानें बंद रहेंगी। डीसी ने कहा कि जो भी जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना करेगा पुलिस उनके खिलाफ पर्चे दर्ज करने के साथ गिरफ्तार भी करेगी। डीसी ने कहा कि रविवार को केमिस्ट, आक्सीजन से संबंधित बिजनेस व अस्पताल खुले रहेंगे। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आ जा सकेगा।

डीसी ने लुधियानावासियों को कहा है कि अगर शहर को हंसता बसता देखना चाहते हो तो अपनी जिम्मेदारी निभाओ। प्रशासन जो आदेश जारी करता है उसे गंभीरता से लें। जो लोग अब तक वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे वह वैक्सीन लगवा दें। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं पर भी तय मानकों से ज्यादा भीड़ एकत्रित न करें। अब प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ पर्चे दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। नियम न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0