HomeHeath

टीम राजा के दरबार में गणपति बप्पा की आरती उतारेगे सैंकड़ों भक्त : राकेश बजाज

टीम राजा के दरबार में गणपति बप्पा की आरती उतारेगे सैंकड़ों भक्त : राकेश बजाज

टीम राजा के दरबार में गणपति बप्पा की आरती उतारेगे सैंकड़ों भक्त : राकेश बजाज लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  टीम राजा के दरबार बीआरएस नगर द्वारा

प्रभु श्री राम जी के भक्त प्रभु श्री हनुमान जी की शौर्य गाथा है सुंदरकांड पाठ : अमन जैन
भाजपा सलेम टाबरी मंडल द्वारा 31वा फ्री वेक्सिनेशन कैंप सम्पन
विधायक कुलवंत सिद्धू ने संगीत सिनेमा रोड के निर्माण कार्य का किया उद्धघाटन

टीम राजा के दरबार में गणपति बप्पा की आरती उतारेगे सैंकड़ों भक्त : राकेश बजाज

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

टीम राजा के दरबार बीआरएस नगर द्वारा 10 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले 10वें गणपति महोत्सव में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त परिवार सहित गणपति बप्पा को लड्डुओं का भोग लगाएंगे। गणपति बप्पा की आरती उतारेंगे। उपरोक्त जानकारी टीम राजा के दरबार के प्रमुख सेवक राकेश बजाज ने डा. रमेश मनसूरा, समाज सेवक दिनेश गोयल, गौरव गुप्ता, कर्ण थापर, रिशी गुप्ता, एकता पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल व समूह बच्चों व अध्यापकों को बीआरएस नगर मेन मार्केट में गणपति महोत्सव का निमंत्रण भेंट करते हुए दी। राकेश बजाज ने कहा कि टीम राजा के दरबार की स्त्री सत्संग सभा द्वारा प्रतिदिन सुबह गणपति पूजा के बाद संकीर्तन किया जाएगा । महोत्सव में विभिन्न संकीर्तन मंडलियां गणपति बप्पा का गुणगान करेंगी। 19 सितंबर को महोत्सव का समापन गणपति विसर्जन के साथ होगा। सुबह हवन होगा और फिर संकीर्तन के बाद गणपति बप्पा को दोराहा नहर में विधि विधान से विसर्जित किया जाएगा। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा । इससे पूर्व टीम राजा के दरबार के सदस्यों अश्वनी गुप्ता, विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर, जय ढींगरा, नितिन गुप्ता, वरिंद्र गर्ग, रामपाल शर्मा, संजय खोसला, रमन मित्तल, कृष्ण गोगना, स्वामी शर्मा, राज चावला, जगमोहन कोचर, सुरेश कोचर, राकेश कोचर, हरमोहन वालिया, जगदीश पुरी, दीपक कुमार, सुमित मित्तल, आरके जिदल, मनीष शर्मा, विजय शर्मा, बोबी मल्होत्रा, गगन शर्मा, उमेश वर्मा, परमपाल सिंह व महिला विग सदस्यों की सदस्य सुदेश अरोड़ा, पिकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढींगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, विजय शर्मा, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर गणमान्यों को गणपति महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0