HomeHeath

जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी

जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी

जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

युवा अकाली दल ने जलाया जगदीश टाइटलर का पुतला
राजा दशरथ की मृत्यु से लेकर शबरी के बेर खाने का हुआ मंचन : सुभाष मोदी
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने ऑफलाइन दसवीं से बाहरवीं की कक्षाएं की शुरू : बलराज भसीन

जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से हर महीने बस यात्रा चिंतपूर्णी तथा अलग अलग धार्मिक स्थलों पर भगतो को दर्शनों हेतु भेजी जाती है। यह जानकारी चेयरमैन नितिन भंडारी एवं प्रधान हर्ष बाहरी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दी कि संस्था के वाईस प्रधान टोनी बक्शी तथा उनकी पत्नी रजनी बक्शी बक्शी की अगुवाई में बस को भगतो को धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए भेजा जाता है। रजनी बक्शी पिछले दो सालो से ज्यादा समय संगतो को माँ के दर्शनों के लिए हर महीने बस लेकर भगतो को माता रानी के दर्शन करवाकर भगतो को निहाल करती आ रही है। इस बार 28वी मासिक बस यात्रा रवाना मुख्य मेहमान आर डी शर्मा ने नारियल रस्म करने उपरान्त बस को रवाना किया गया। 
शिवसेना शिरोमणि राष्ट्री अध्यक्ष एवं जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी के वाईस चेयरमैन विशाल मदान ने टोनी बक्शी एवं उनकी धर्म पत्नी रजनी बक्शी की श्लागा करते हुए कहा की इनका लोगो को यात्रा पर ले कर जाना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। माता रानी इन पर सदैव इसी प्रकार कृपा बनाये रखे एवं ये इसी प्रकार बस यात्रा लेकर जाते रहे और भगतो को निहाल करते रहे। 
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन नितिन भंडारी एवं प्रधान हर्ष बाहरी ने कहा कि जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी भगतो के लिए खाने पीने का प्रबंध संस्था द्वारा किया जाता है। कमल चौहान एवं वाईस प्रधान गुरमीत सिंह बिंद्रा के अनुसार यात्रा के सारे रस्ते भगतो को रजनी बक्शी तथा महिला मण्डली किरण सूद, अर्चना, जिया बक्शी, हरगुन बक्शी, अंजू सूद द्वारा माँ की सुन्दर भेटो का श्रवण कराते हुए भगतो को निहाल किया जाता है। इस अवसर पर आर डी शर्मा, युवा नेता अजय धोनी, बॉबी सहगल, राजन भाटिया, राम, राजेश शर्मा, अमित मेहता,  रजनीश शर्मा, राकेश कुमार, अश्वनी गर्ग दविंदर वर्मा, महिला भजन मण्डली से रजनी बक्शी, किया बक्शी, हरगुन बक्शी, पूनम, बिंदु, मीनू आदि विशेष रूप से हाजिर रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0