Homeचण्डीगढ़

जेल सुपरिंटेंडेंट पर एडमिनिस्ट्रेटिव वायोलेशन के कारण गिरी कार्रवाई की गाज :

सिंगर करण ओझला को जेल घुमाना पड़ा महगा

जेल सुपरिंटेंडेंट पर एडमिनिस्ट्रेटिव वायोलेशन के कारण गिरी कार्रवाई की गाज :

जेल सुपरिंटेंडेंट पर एडमिनिस्ट्रेटिव वायोलेशन के कारण गिरी कार्रवाई की गाज : सेंट्रल जेल लुधियाना सुप्रिडेंट का ट्रांसफर कर चंडीगढ़ हेड क़्वार्टर

फर्जी जमानत का खेल : 9 ठग काबू, आरोपियों में वकीलों के तीन मुंशी भी
हरभजन सिंह डंग को शिरोमणि अकाली दल जिला प्रधान बनने पर किया सन्मानित : वरिंदर दीप सिंह जनरल सकतर
निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन दोबारा शुरू

जेल सुपरिंटेंडेंट पर एडमिनिस्ट्रेटिव वायोलेशन के कारण गिरी कार्रवाई की गाज : सेंट्रल जेल लुधियाना सुप्रिडेंट का ट्रांसफर कर चंडीगढ़ हेड क़्वार्टर भेजा 

सिंगर करण ओझला को जेल घुमाना पड़ा महगा 

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : 

पंजाबी गायक करण औजला को सेंट्रल जेल के अंदर ले जाने के बाद विवादों में घिरे जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा का तबादला हो गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ हेड क्वार्टर भेज दिया गया है। उनकी जगह बलकार सिंह को जेल सुपरिंटेंडेंट तैनात किया गया है। इससे पहले वो गुरदासपुर जेल में कार्यरत थे। एक-दो दिन में बलकार सिंह को द्वारा चार्ज संभाल लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
ADGP जेल पीके सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच कर रहे DIG जेल की रिपोर्ट में एडमिनिस्ट्रेटिव वायोलेशन (व्यवस्थापन उल्लंघन) पाया गया। जब जेल में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है तो उस आदेश का पालन होना जरूरी है। दूसरी ओर घटना वाले दिन पंजाबी गायक और उसके साथ सेंट्रल जेल में जाने वालों का पूरा रिकार्ड भी नहीं रखा गया। असल में सेलिब्रिटी मोह में उन्होंने जेल व्यवस्था को ताक पर रख दिया। इसके चलते उन्हें वहां से हटा लिया गया है।

गौर हो कि 8 अप्रैल को पंजाबी गायक करण औजला व उसके दर्जनों साथियों को सेंट्रल जेल में बुलाने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा चर्चा में आ गए। पंजाबी गायक करण औजला जेल में 5-6 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचा था। दोपहर बाद पंजाबी गायक करण औजला ने उनके सरकारी आवास में लंच भी किया। उसी शाम मीडिया के गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि पंजाबी गायक करण औजला जेल में बंद हेरोइन तस्कर गुरदीप सिंह राणो से मिलने के लिए आया था। करण औजला के अधिकतर गानों की शूटिंग गुरदीप सिंह की आलिशान कोठी में होती रही है। इसके चलते दोनों के बीच काफी घनिष्ठता है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0