जिला टास्क फोर्स कमेटी ने मुक्त कराये 4 बाल श्रमिक : दिनेश कुमार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला टा
जिला टास्क फोर्स कमेटी ने मुक्त कराये 4 बाल श्रमिक : दिनेश कुमार
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जिला अधिकारी के निर्देशों पर जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिला टास्क फोर्स कमेटी द्वारा कार्यवाही कर 04 बाल श्रमिकों को आज़ादी दिलाई। कार्यवाही टीम ने नायब तहसीलदार श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भाई मन्ना सिंह नगर छावनी मोहल्ला स्थित दो कारखानों पर दबिश दी, जिसमे एक कोट बनाने वाली व एक पेंट बनाने वाली फ़ैक्टरी में कार्यवाही कर 2 – 2 बाल श्रमिकों को आज़ादी दिलाई।
इस अवसर पर जिला टास्क फोर्स कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि सभी बच्चे बिना न्यूनतम मजदूरी के लगभग 10 घँटे काम करने को विवश थे और कुछ बच्चों ने उनको बताया कि काम ज्यादा होने पर कभी कभार वे रात में भी काम करते थे। 4 में से 3 बच्चों के माता पिता गाँव मे ही है। बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार ने बताया कि लुधियाना में ऐसी कई फैक्टरियों में हज़ारों बच्चे काम करते है और संबंधित विभागों के पास उनका कोई रिकॉर्ड नही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सब संबंधित विभागों की सांठ-गांठ से चल रहा है? जिला प्रशासन ने 2025 तक जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु अभी तक क्या प्लान बनाया है? संगठन के सदस्यों ने कहा कि जिला बाल सुरक्षा अधिकारी व बाल कल्याण समिति द्वारा अभी तक मुक्त हुए कितने बच्चों का आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक पुनर्वास किया गया? कितने बच्चों के बैंक खाते खोले गए, कितने बच्चों को अग्रिम मुआवजा दिलाया गया आदि, उपरोक्त किसी भी सवाल का कोई ठोस जवाब किसी के पास नही है।
कार्यवाही टीम में नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्री नरिंदर पाल सिंह, लेबर इंस्पेक्टर अशोक कुमार, जिला बाल सुरक्षा यूनिट से लीगल प्रोबेशन अधिकारी दीपक, सेहत विभाग व एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग की फोर्स के साथ बचपन बचाओ आंदोलन व चाइल्ड लाइन के सदस्य शामिल थे।

COMMENTS