Homeकोरोनावायरसभारत

जालन्धर पुलिस ने लुधियाना के चेत सिंह नगर में दबिश दे नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया

चार दिन पहले जालंधर पुलिस द्वारा पकडे गए नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तस्कर ने रिमांड में बंटी का खुलासा किया

जालन्धर पुलिस ने लुधियाना के चेत सिंह नगर में दबिश दे नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया

जालन्धर पुलिस ने लुधियाना के चेत सिंह नगर में दबिश दे नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया  चार दिन पहले जालंधर पुलिस द्वारा पकडे गए नशीली दवाओं की तस्

28 दिन बाद सोमवार से फिर दौड़ेगी मेट्रो रेल
वूमेन्स डे पर महिला किसानों की हुंकार :
आम आदमी पार्टी का मतलब ही आम आदमी की सरकार : कुलवंत सिद्धू

जालन्धर पुलिस ने लुधियाना के चेत सिंह नगर में दबिश दे नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया 

चार दिन पहले जालंधर पुलिस द्वारा पकडे गए नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तस्कर ने रिमांड में बंटी का खुलासा किया  

लुधियाना :  

लुधियाना के चेत सिंह नगर में ड्रग रैकेट चला रहे व्यक्ति के घर में जालंधर पुलिस ने दबिश देकर 30 हजार के करीब नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। 

शहर के चेत सिंह नगर इलाके में ड्रग रैकेट चला रहे व्यक्ति के घर में जालंधर पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वहां से 30 हजार के करीब नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन्हें गिनने में लगी हुई थीं।

एसीपी धर्मपाल ने बताया कि चार दिन पहले जालंधर पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 27 हजार नशीली गोलियां बरामद की गईं थी। रिमांड के दौरान पूछताछ में उसने बताया कि उक्त नशीली दवाएं वह लुधियाना के गिल रोड स्थित राधा स्वामी रोड के चेत सिंह नगर की गली नंबर 6 निवासी विकास बांसल उर्फ बंटी से लेकर आता था।
इसका पता चलते ही पुलिस की टीम ने शनिवार शाम छह बजे चेत सिंह नगर में विकास बांसल उर्फ बंटी के मकान पर रेड करके उसे काबू कर लिया। मगर उस समय पुलिस की जांच में सहायता करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर उपलब्ध नहीं हो सके। जिसके कारण पुलिस ने उसके घर काे सील करके छोड़ दिया। रविवार सुबह पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर रुपप्रीत कौर तथा संदीप कौशिक के साथ मिल कर आरोपित के मकान को खुलवाया और दवाओं को कब्जे में लेकर उनकी गिनती का काम करना शुरू किया।

6-7 साल से दवाओं का काम करता है आरोपी विकास बांसल

एसीपी धर्मपाल ने कहा कि बरामद हुई दवाओं की संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा कि वो इतनी बड़ी तादाद में नशीली दवाएं कहां से लेकर आता था। उधर, इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि आरोपी विकास बांसल पिछले 6-7 साल से दवाओं का काम कर रहा है। हर शाम उसके पास दवाएं लेने वालों की लाइन लगी रहती थी। उसके पास आने वालों में आटो रिक्शा ड्राइवर ज्यादा होते थे। जो उससे दवाओं के डिब्बे लेकर जाते थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0