Homeपंजाब

जालंधर उपचुनाव में आप की जीत :

जालंधर उपचुनाव में आप  की जीत :

जालंधर उपचुनाव में आप  की जीत : 58,691 वोटों से कांग्रेस को हराया, अकाली दल तीसरे और बीजेपी चौथे नंबर पर रही जालंधर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  जाल

जालंधर में कांग्रेसी सांसद दूलो की हाजिरी में लगे कैप्टन ‘हाय-हाय’ व ‘पंजाब सरकार- मुर्दाबाद’ के नारे
पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी : सिद्धू विधायक जलालपुर के घर बंद कमरे में बैठक के बाद पहुंचे खन्ना
गायक रमन हीर को कोरोना योद्धा के अवार्ड से किया सम्मानित

जालंधर उपचुनाव में आप  की जीत : 58,691 वोटों से कांग्रेस को हराया, अकाली दल तीसरे और बीजेपी चौथे नंबर पर रही

जालंधर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

जालंधर में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने ये लोकसभा सीट जीत ली है। उपचुनाव में आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58,691 वोटों से हरा दिया। उपचुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को हुई थी।
पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। 2014 और 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी के पति संतोख सिंह चौधरी यहां से चुनाव जीते। हालांकि उनके निधन के बाद कांग्रेस सीट गंवा बैठी।

अब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें…


  पार्टी                  कैंडिडेट    वोट         वोट     प्रतिशत
आप                      सुशील रिंकू         302097     34.05
कांग्रेस                कर्मजीत कौर चौधरी 243450   27.44
अकाली दल-बसपा डॉ. सुखविंदर सुक्खी 158354 17.85
भाजपा इंदर इकबाल अटवाल                134706 15.19

चौथे नंबर पर शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 20354, पांचवें नंबर पर नोटा को 6656 और छठे नंबर पर उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 4599 वोटें मिली।

करतारपुर व वेस्ट से सबसे ज्यादा लीड

विधानसभा सीटों के लिहाज से बात करें तो जालंधर से आप उम्मीदवार सुशील रिंकू को सबसे ज्यादा 13890 की लीड करतारपुर से मिली। दूसरे नंबर पर जालंधर वेस्ट से 9500 की लीड मिली। इसके बाद आदमपुर से 8960, फिल्लौर और जालंधर कैंट से 7 हजार, नकोदर से 5211 और शाहकोट से 273 की लीड मिली। जालंधर सेंट्रल से आप को 543 और नॉर्थ से 1259 वोटें कम मिलीं। हालांकि इस मामले में चुनाव आयोग की तरफ से औपचारिक आंकड़े जारी किए जाने बाकी हैं।

आदमपुर के कांग्रेस एमएलए को काउंटिंग सेंटर में जाने से रोका

मतगणना के दौरान आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली को काउंटिंग सेंटर के बाहर रोका गया। उनके पास काउंटिंग एजेंट का कार्ड भी था। पुलिस व चुनाव आयोग की टीम ने उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते वे अंदर नहीं जा सकते। जिसके बाद विधायक कोटली काउंटिंग सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

संगरूर हार चुकी आप के लिए थी बड़ी चिंता

संगरूर उपचुनाव में सीएम भगवंत मान की लोकसभा सीट हार चुकी आप के लिए यह सीट सबसे बड़ी चिंता थी। इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए उन्होंने एड़ी-चोटी का जोर लगाए रखा। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने कई रैलियां व रोड शो किए। पंजाब सरकार की पूरी कैबिनेट यहां प्रचार में डटी रही।

कांग्रेस के लिए गढ़ बचाने की चुनौती थी

जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। पिछले 4 बार से लगातार कांग्रेस यहां से जीत रही है। ऐसे में कांग्रेस के आगे गढ़ बचाने की चुनौती थी। हालांकि कांग्रेस को चुनाव प्रचार में यहां केंद्रीय नेताओं का कोई साथ नहीं मिला। कांग्रेस हाईकमान कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बिजी रहा और कोई बड़ा नेता जालंधर में प्रचार करने नहीं आया। ऐसे में वह इसे बचाने में विफल हो गए।

कम मतदान ने बढ़ाई थी सियासी दलों की टेंशन

जालंधर उपचुनाव में हुई कम वोटिंग ने उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी सियासी दलों की टेंशन भी बढ़ा दी थी। जालंधर में सभी पार्टियों के एग्रेसिव चुनाव प्रचार के बावजूद सिर्फ 54.5% वोटर ही पोलिंग बूथों तक पहुंचे। वर्ष 1999 से यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और इस दौरान यहां वोटिंग प्रतिशत 60% या उससे अधिक रहा। इस बार मतदान अचानक करीब 6% घट गया।

सबसे ज्यादा आप और सबसे कम वोटिंग कांग्रेस एमएलए वाले क्षेत्र में हुई

वोटिंग के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा मतदान (58%) आप विधायक बलकार सिंह के क्षेत्र करतारपुर में हुआ। दूसरे नंबर पर 57.4% वोटिंग के साथ शाहकोट विधानसभा क्षेत्र रहा। यहां से कांग्रेस के एमएलए हरदेव सिंह लाडी हैं। सबसे कम 49.7% वोटिंग जालंधर कैंट में हुई। यहां भी कांग्रेस के एमएलए परगट सिंह हैं। इसके अलावा फिल्लौर में 55.8%, जालंधर नॉर्थ में 54.5% और आदमपुर में 54% वोटिंग हुई। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस के एमएलए हैं।

आप एमएलए वाली 3 सीटों पर अच्छी तो एक पर कम वोटिंग

जालंधर में करतारपुर सीट पर 58%, जालंधर वेस्ट सीट पर 56.5% और नकोदर सीट पर 55.9% वोटिंग हुई। इन तीनों सीटों पर आप के विधायक हैं। जालंधर लोकसभा हलके में आप के पास चौथी सीट जालंधर सेंट्रल है जहां 48.9% वोटिंग ही हुई। ऐसे में आप के लिए कुछ अच्छे और कुछ बुरे संकेत जरूर हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0