HomeHeathराजस्थान

जयपुर पुलिस ने 11 हजार इनामी ठग को किया नासिक से गिफ्तार

जयपुर पुलिस ने 11 हजार इनामी ठग को किया नासिक से गिफ्तार

60 साल का शातिर ठग नासिक से गिरफ्तार : जयपुर पुलिस ने 11 हजार इनामी ठग को किया नासिक से गिफ्तार, करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के 35 से ज्यादा मामले द

लुधियाना में भाजपा और यूथ कांग्रेस में झड़प :
भगवान वाल्मीकि जी के प्रगटोसव के उपलक्ष में निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का किया आयोजित : आशीष अरमान गौतम
मुख्यमंत्री चन्नी के भांजे हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा :

60 साल का शातिर ठग नासिक से गिरफ्तार : जयपुर पुलिस ने 11 हजार इनामी ठग को किया नासिक से गिफ्तार, करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के 35 से ज्यादा मामले दर्ज, 2010 से चल रहा था फरार

जयपुर : (पी9 ब्यूरो) :

जयपुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक 60 साल के शातिर ठग को नासिक से गिरफ्तार किया है। जयपुर पुलिस ने ठग पर 11 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ 35 से ज्यादा मामले ठगी के दर्ज है। यह 2010 में फरार हो गया था। महाराष्ट्र के नासिक में लोकेशन मिलने पर जयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अशेाक नगर पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि फरार शंकर जेठानी पुत्र मिर्चुमल सिंधी मयूर अपार्टमेंट सिविल लाइंस जयपुर को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज होने के बाद वह नासिक फरार हो गया था। तब राजस्थान और महाराष्ट्र में उसे पकड़ने के लिए नजर रखी गई। 22 जून को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम को भेजा गया। लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि अशोक नगर, सोडाला, वैशालीनगर, जवाहर सर्किल व शिवदासपुरा में 35 मामले दर्ज है। इसके बाद 11 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया।

फ्लैट बुकिंग के नाम पर हड़पे रुपए

एएसआई पुरूषोतम शर्मा ने बताया कि 2007 में शंकर जेठानी ने रोहित सूरी, विनोद जैन, राहुल माहाना, मिराज उन नबी, नावेद सैयदी व अरूण बंसल के साथ मिलकर मैसर्स कृष्णा विला अपार्टमेंट व मैसर्स गोल्ड ड्रीम बिल्डर्स एंड डवलपर्स फर्म बनाकर सिरोही सांगानेर में 19229 जमीन में स्काईलाइन अपार्टमेंट बनाएं। इन्होंने प्रोजेक्ट में बुकिंग के नाम से लोगों से रुपए ले लिए। इन फ्लैट्स पर मोरगेज लोन उठा कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर ली। शंकर जेठानी के खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए। 2010 में वह फरार हो गया। एएसआई पुरूषोतम शर्मा, हैडकांस्टेबल मानसिंह, हवासिंह, कांस्टेबल संजय, राजेश, मनीराम ने आरोपी को पकड़ने में सराहनीय भूमिका निभाई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0