HomeHeath

जन्माष्टमी पर भगवान् श्री कृष्ण की स्तुति पूरा ब्रह्माण्ड करता है : एम. पी. रावल

जन्माष्टमी पर भगवान् श्री कृष्ण की स्तुति पूरा ब्रह्माण्ड करता है : एम. पी. रावल

जन्माष्टमी पर भगवान् श्री कृष्ण की स्तुति पूरा ब्रह्माण्ड करता है : एम. पी. रावल  श्री कृष्ण जी के मधुर भजनो एवं लीलाओं से भगतो को आत्म विभोर किया

ब्रदर सेवा दल के चेयरमैन नितिन भंडारी ने मंत्री भारत भूषण आशु को मंत्री मंडल में शामिल होने पर दी मुबारकबाद
ਆਉ ਇਸ ਦੁਸਹਿਰੇ ਤੇ ਨੇਕੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਕੇ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚੋਂ ਬੁਰਾਈਆਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਪ੍ਰਣ ਲਈਏ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
बेटी से मिलने दसुआ गए परिजनों से ससुराल पक्ष ने की मारपीट

जन्माष्टमी पर भगवान् श्री कृष्ण की स्तुति पूरा ब्रह्माण्ड करता है : एम. पी. रावल 

श्री कृष्ण जी के मधुर भजनो एवं लीलाओं से भगतो को आत्म विभोर किया जायेगा 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

अनंत कोटि ब्रह्माण्ड नायक सचिदानंद भगवान् श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्री दुर्गा माता मंदिर सभा इंडस्ट्रियल कलोनी गिल रोड में 30 अगस्त को बड़ी उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस संबंध में श्री कृष्ण भगतो की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान श्री मोहिंद्र पाल रावल ने बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण भजनो के साथ साथ श्री कृष्ण की लीलाओं की सुन्दर झांकियो से भगतो को आत्म विभोर कर श्री कृष्ण की जीवन लीला का विस्तार पूर्वक गायन किया जाएगा।  प्रधान श्री मोहिंदर पाल रावल ने बताया की भगवान श्री कृष्ण को छप्पण भोग लगाया जायेगा तथा सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक हर चीज का ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने सभी भगतो से आग्रह किया कि वे कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा कर रखे तथा उचित दुरी बना कर रखे। खुद भी सुरक्षित रहे एवं दुसरो को भी सुरक्षित रखे।  

उन्होंने बताया की 30 अगस्त दिन सोमवार जन्माष्टमी पर मंदिर के गेट का उद्धघाटन सीनियर बीजेपी लीडर एवं चेयरमैन दुर्गा मंदिर श्री प्रेम चंद दुग्गल द्वारा तथा शुभ आरम्भ चेयरमैन स्वामी विवेकानंद मैडिटेशन सेंटर लुधियाना से श्रीमती एवं श्री अनिल भारती करेंगे। मुख्य आतिथियो का स्वागत श्री नरेंद्र नाथ शर्मा की अध्यक्षता में किया जायेगा। श्रीमती एवं श्री रवि महाजन, श्री टोनी महाजन व् श्री नरिंदर महाजन, महाजन ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज की तरफ से ध्वजारोहण की रस्म को किया जायेगा। झूला उद्धघाटन श्री गुरचरण सिंह जी मनकू एवं श्री नरेश तांगड़ी, श्रीमती एवं श्री राकेश चोपड़ा जी द्वारा किया जायेगा। झांकियो का उद्धघाटन श्री गुरदेव सिंह लोटे तथा ज्योति प्रचंड श्रीमती एवं श्री प्रदुमन कुमार मेंहदीरत्ता द्वारा किया जायेगा। 

मुख्यातिथि एवं सहयोगी संस्थाए 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री उमेश मुंजाल हाई वे इंडस्ट्रीज, श्री बलविंदर सिंह बैंस एम् एल ए, श्री सिमरनजीत सिंह बैंस एम् एल ए,श्री कमलजीत सिंह कड़वल, स: कुलवंत सिंह सिद्धू सीनियर लीडर आम आदमी पार्टी, सीनियर कांग्रेस लीडर, श्रीमती अमृतवर्षा रामपाल कौंसलर, श्री वी के रामपाल एडवोकेट, श्री रेशम सिंह सग्गू, स: रणधीर सिंह ए सी पी (थाना शिमलापुरी), स: अमनदीप सिंह एस एच ओ डवीजन न: 6, विशेष रूप से उपस्तिथ होंगे। इसके साथ ही सहयोगी संस्थाए श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ), श्री स्वामी विवेकानंद वृद्ध आश्रम मॉडल टाउन एक्स टेंशन, श्री शिव शक्ति मंदिर कमेटी जनता नगर, श्री शिव मंदिर एम् आई जी फ्लैट दशमेश नगर, श्री गणेश महोत्सव कमेटी माता वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर, श्री शिवरात्रि महोत्सव कमेटी मिल्लर गंज, श्री राम महोत्सव कमेटी मिल्लर गंज, श्री दुर्गा वेलफेयर एंड चेरिटेबल  ट्रस्ट, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा, गुरु कृपा सेवा सोसाइटी लेबर कॉलोनी, आनंद क्लब टिब्बा रोड, स्कूटर मार्किट एस्सोसिएशन गिल रोड विशेष सहयोग कर रही है। सुरेश शर्मा, सुदेश कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, कैलाश बजाज, स, परमिंदर मठाड़ू (सोमा जी) पूर्व कौंसलर वार्ड 68, सोहन सिंह गोगा, इन्द्रजीत गोगा, इंद्रजीत धमीजा, विपिन शर्मा, पवन कुमार अरोड़ा, निर्मल नय्यर, कमल वालिया, स: जसवंत सिंह राजा, परविंद्र अग्रवाल, अमन कपिला, अरुण कपिला, दीपक शर्मा, स: रघुबीर सिंह पनेसर, स: बलबीर सिंह सिद्धू,देवन छिब्बा, राकेश कुमार सुधीर, संदीप कुमार अनेजा, दीपक शर्मा, यशपाल बांसल आदि अतिथि श्री कृष्ण जन्मोत्सव में विशेष रूप से शामिल होंगे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0