HomeHeath

जन्माष्टमी पर्व पर सभी दरबारों का होगा आलौकिक श्रृंगार : अमन जैन

जन्माष्टमी पर्व पर सभी दरबारों का होगा आलौकिक श्रृंगार : अमन जैन

जन्माष्टमी पर्व पर सभी दरबारों का होगा आलौकिक श्रृंगार : अमन जैन  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंद

आम आदमी पार्टी का असली लक्ष्य भ्रष्टाचार और माफिया राज खत्म करना : कुलवंत सिद्धू
कोलकाता नगर निगम चुनाव :
जालंधर में रिहर्सल में नहीं पहुंचे कर्मचारी :

जन्माष्टमी पर्व पर सभी दरबारों का होगा आलौकिक श्रृंगार : अमन जैन 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम हैबोवाल कलां में 994 वां हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन किया गया।आयोजन प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मन्दिर के आचार्यों पंडित देवी दयाल जी, पंडित विष्णु जी, पंडित संजय जी, पंडित राम जी, पंडित सुरेश जी, पंडित विश्राम जी द्वारा हवन यज्ञ किया गया इसमें आयोजक परिवार नरिंदर नंदू परिवार व् अन्य सौभाग्यशाली परिवार द्वारा मंगल कामनाओं के साथ आहुतियां डाली गई।संध्या चौंकी में प्रसिद्ध भजन गायक अविनाश शर्मा ने अपने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी दरबार में हाजिरी लगाई। संध्या चौंकी के अवसर पर मुख्य रूप से भजन गायक कुमार संजीव, भजन गायक दविंदर भारद्वाज, ब्राह्मण भलाई बोर्ड के नवनियुक्त उप चैयरमैन पण्डित अजय वशिष्ठ जी, पार्षद राशि अग्रवाल, पार्षद ऐनी सिक्का, गायक दीपक गोगना, एंकर रितेश कपूर, प्रेम बत्रा आदि श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेने दरबार में नतमस्तक हुए जिनका मंदिर प्रधान अमन जैन, सेवक अनुज मदान व् मंदिर कमेटी द्वारा सन्मान किया गया। इस अवसर पर भजन गायिका ने नया भजन किशोरी तू ही तू का विमोचन किया उन्होंने कहा कि श्री बाला जी के आशीर्वाद व प्रेरणा स्त्रोत प्रधान अशोक जैन जी के के आशीर्वाद से उनका भजन रिलीज हुआ है और उन्होंने मंदिर दरबार में ही अपने भजन का विमोचन करने का भाव रखा था जो आज पूरा हुआ है। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर व् मंदिर के सभी द्वारों का आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और भक्तों के लिए अटूट भंडारा चलाया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से अपील करते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर्व के दिन प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें और मंदिर में मास्क पहन कर आये। संध्या चौंकी के अवसर पर पवित्र दरबार में बाबा जी का ध्वज लहराया गया भक्तों को पवित्र जल के छींटे दिए गए भक्तों के लिए अटूट भंडारे का प्रबंध किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, मदन लाल मदान, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, निशांत चोपड़ा, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1