जगतनाथ रथ यात्रा में कृष्ण बलराम का भव्य स्वागत, यात्रा में उमड़ा भगतो का सैलाब : हर्ष बाहरी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : जगतनाथ रथ यात्रा में क
जगतनाथ रथ यात्रा में कृष्ण बलराम का भव्य स्वागत, यात्रा में उमड़ा भगतो का सैलाब : हर्ष बाहरी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

कृष्ण बलराम का भव्य स्वागत करते प्रधान हर्ष बाहरी, नितिन भंडारी, टोनी बक्शी, अमित कपूर व् अन्य


जगतनाथ रथ यात्रा में कृष्ण बलराम रथ का भगतो ने भव्य स्वागत किया। चप्पे चप्पे पर लंगर भण्डारे व् फूलों से रथ का स्वागत बड़ी ही श्रद्धा भाव से किया गया। नौजवान सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी की तरफ से कॉलेज रोड रथ के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किया गया एवं खीर का लंगर अटूट बरपाया गया। चेयरमैन नितिन भंडारी तथा प्रधान हर्ष बाहरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की भगवान् जगतनाथ बहुत दयालु एवं किरपानिधान करुणामई है कृष्ण बलराम के नाम मात्र ही सब कष्ट मिट जाते है। इस मोके उनके साथ विजय सिंह, गुरमीत सिंह, टोनी बक्शी, सुरजीत सिंह डीप्टी, महेश, आधी, ललित कल्याण, लाला, गौरव, मोनू आदि ने भगवान् जगतनाथ रथ यात्रा का स्वागत किया। प्रधान हर्ष बाहरी ने शहर के गणमान्य व्यक्तियों को भगवान् कृष्ण बलराम के रथ आगमन पर भगवान् कृष्ण बलराम का स्वागत कर जीवन सफल बनाने को निमंत्रण दिया, जिसमे रथ यात्रा का अभिनन्दन करने पूर्व पार्षद सुशील राजू थापर, पूर्व पार्षद मिंटू शर्मा, राजिंदर हंस, अमित कपूर, अनिल सरीन, परमजीत पन्नू जी, साजन अटवाल, पार्षद पति रोहित सिक्का तथा अन्य विशेष रूप से शामिल हुए।

COMMENTS