HomeHeath

चूहड़पुर संत विहार में सीवरेज का पानी पीने वाले पानी में मिक्स होने पर हंगामा : संजीव अरोड़ा

चूहड़पुर संत विहार में सीवरेज का पानी पीने वाले पानी में मिक्स होने पर हंगामा : संजीव अरोड़ा

चूहड़पुर संत विहार में सीवरेज का पानी पीने वाले पानी में मिक्स होने पर हंगामा : संजीव अरोड़ा  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   चुहड़पुर

सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब का नया सीएम बनना लगभग तय
शिक्षक दिवस पर एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने अध्यापको को किया सन्मानित : बलराज भसीन
मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

चूहड़पुर संत विहार में सीवरेज का पानी पीने वाले पानी में मिक्स होने पर हंगामा : संजीव अरोड़ा 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

 चुहड़पुर संत विहार गली न: 14 में उस समय हगामा हो गया जब वहा पर सीवरेज का काम चल रहा था। संत विहार निवासियों ने सरपंच मनदीप सिंह ग्रेवाल के खिलाफ जम कर जिन्दाबाद मुर्दाबाद की नारे बाजी की और उन सब का इज्जाम था कि सरपंच की लापरवाही से ही सीवरेज का पानी पीने वाले पानी में मिक्स हुआ है। जिससे इलाके के कई आदमी बीमार पड़ गए है। सरपंच मनदीप सिंह ग्रेवाल से इस बाबत कई बार शिकायत की परन्तु उसको इलाका निवासियों की सेहत से कोई सरोकार नहीं है। वह सिर्फ अपनी सियासी रोटियां सेकने में लगा है। इलाका नीवासियो ने टूटियो से निकल रहे गंदे पानी की बोतले भर कर दिखाई। 

मोहल्ला निवासी रिया कक्कड़ ने फ़ोन पर सरपंच से इस बाबत जानकारी दी तो सरपंच मनदीप सिंह ने क्लोनाइज़र का कसूर बता अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की। रिया कक्कड़ ने जब मनदीप को उनकी लोगो प्रति जिम्दारी का एहसास दिलाना चाहा तो इस बात से खफा हो कहने आप खुद ही खड्डे भरवा लो, जबकि इस काम के लिए सरकार की तरफ से सरपंच को फंड रिलीज़ हुए है।  

हमारे पत्रकार ने कई बार सरपंच से बात करनी चाही परन्तु उस ने फ़ोन नहीं उठाया। इलाका निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का हल तुरन्त प्रभाव से नहीं हुआ  तो इलाका निवासी सरपंच का घेराव करने को मजबूर हो गे। इस मोके पर संजीव अरोड़ा, रिया कक्कड़, रजनी, राजन, प्रवीण थापर,शिवम् माटो, शुभम तथा समूह इलाका निवासी मौजूद थे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0