Homeपंजाब

चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर हो दफा 307 के तहत मुकदमा दर्ज : पुरी

चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर हो दफा 307 के तहत मुकदमा दर्ज : पुरी

चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर हो दफा 307 के तहत मुकदमा दर्ज : पुरी  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  शिव सेना युवा मोर्चा की एक हंगामी

सी एम एसोसिएट का सेलमैन मनजीत 22 लाख लेकर फरार, मामला दर्ज : संदीप चोपड़ा
बेखौफ लुटेरों ने एसीपी वडेरा की पत्नी के पंप पर 7 फायर कर 40 हजार लुटे
सी एम ने सेवा केंद्रों से 56 सेवाओं का किया उद्घाटन

चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर हो दफा 307 के तहत मुकदमा दर्ज : पुरी 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिव सेना युवा मोर्चा की एक हंगामी मीटिंग में पार्टी प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी के पावन पर्व के आते ही कुछ लोग लालच के चक्कर में चाइना जैसी ख़ूनी डोर को बेच कर लोगों की जानो से खेलते हैं। वहीं चेयरमैन एस डी पुरी ने कहा कि इस डोर का प्रकोप सिर्फ इंसानों पर ही नहीं ब्लकि जानवरों व पशु पक्षियों पर भी पड़ता है कई लोग इस खूनी डोर से अपनी जाने तक गवा चुके हैं वहीँ टू व्हीलर चालकों व बेचारे कुत्तों व अन्य जानवर इसमे फ़स जाते हैं। पार्टी प्रधान आर डी पुरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी अपने स्तर पर इस ख़ूनी डोर बेचने वालों को पकड़ रहा है जो एक अच्छा कदम है। जिससे कई बेगुनाहों को बचाया जा सकता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस ख़ूनी डोर को बेचने व खरीदने वालों पर दफा 307 (इरादतन कत्ल) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए ताकि कोई भी इसे बेचने व खरीदने से पहले कई बार सोचे। इस मौके पर पार्टी प्रभारी समर डिसूजा, प्रधान सोनू कुमार, रवि भंडारी, सनी चावला, अनुराग पँडित, मनप्रीत सिंह, विकास राजपूत, राकेश बब्बू, कुलदीप असवाल आदि तथा  शिव सैनिक शामिल रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0