Homeचण्डीगढ़

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन का एलान

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन का एलान

चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू : शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सब बंद रहेगा, दूध, सब्जी और किराना दुकानें खुली रहेंगी; पब्लिक गैदरिंग प

केंद्र सरकार द्वारा किसानी संघर्ष खराब करने के लिए भेजे दीप सिद्धू और लखा सिधाना पर दर्ज हो देश द्रोह का मामला : अतुल कपूर
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश :
3 दिनों में बिजली कट खत्म ना किये पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी : सुनील मेहरा

चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू : शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सब बंद रहेगा, दूध, सब्जी और किराना दुकानें खुली रहेंगी; पब्लिक गैदरिंग पर रोक

यूके कोविड स्ट्रेन ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

चंडीगढ़ : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :  

चंडीगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते ट्राईसिटी में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब यहां हर शनिवार और रविवार सब कुछ बंद रहेगा। लेकिन, आवश्यक सेवाओं पर इसमें छूट रहेगी। यह फैसला प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने आज कोरोना पर हुई वार रूम मीटिंग के बाद लिया।
शहर में अब वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजें बंद रहेंगी। रॉक गार्डन, सुखना लेक जैसे पर्यटन स्थलों को बंद करने का पहले ही फैसला लिया जा चुका है। शहर के मार्केट, मॉल, जिम, क्लब भी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। पुलिस की ओर से भी वीकेंड पर नाकेबंदी की जाएगी।प्रशासक ने निर्देश दिए हैं कि वीकेंड पर सार्वजनिक स्थानों व किसी प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए नहीं जा सकेंगे।
वीकएंड कर्फ्यू पर ये बंद रहेंगे
चंडीगढ़ में शुक्रवार रात 10.00 से सोमवार सुबह 5.00 बजे तक वीकएंड कर्फ्यू में ये बंद रहेंगे।

शहर में मॉल, जिम, क्लब,पूल बंद रहेंगे।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आने-जाने में कोई पाबंदी नहीं होगी।
दूध की सप्लाई डोर टू डोर करनी होगी।
प्राइवेट दफ्तर और इंडस्ट्री खुली रहेगी, सरकारी दफ्तर में 30 अप्रैल तक 50 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे।
सिनेमा हॉल में 50 फीसदी दर्शकों के साथ चल सकेंगे।
लोगों को वीकएंड कर्फ्यू के दौरान घरों के अंदर रहना होगा, केवल आवश्यक कार्य के लिए डीसी से अनुमति लेनी होगी।
सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा।
परिवहन बसें 50 फीसदी सवारियों के साथ चलेंगी।
आउटडोर 100 और इनडोर में 50 लोगों के साथ आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
लाइब्रेरी,संग्रहालय,कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे, ऑन लाइन कोचिंग की अनुमति रहेगी।
वीकएंड कर्फ्यू के दौरान एग्जाम देने वाले स्टूडेंट आईकार्ड दिखा कर आ-जा सकेंगे।
हवाई अड्डे ,रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।
वीकएंड पर भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
शहर के सभी वैक्सीनेशन सेंटर खुले रहेंगे।

सब्जी मंडियों पर भी विचार होगा

शहर के अस्पतालों में अब कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं। शहर में लगनी वाली सब्जी मंडियों व कई अन्य स्थानों पर लोगों की भीड़ बनी रहती है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। शहर के प्रशासक की ओर से आज अधिकारियों के साथ मिलकर वार रूम मीटिंग में कई मामलों पर बात की गई और उन्हें जरूरी हिदायतें दी। अधिकारियों को शहर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अहम कदम उठाने के लिए कहा गया। शहर में इस समय 32 हजार से ज्यादा काेरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 28 हजार से ज्यादा ठीक हो गए हैं। शहर में रोजाना 400 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं।
पिछले दिनों हुई वार रूम मीटिंग में प्रशासक ने शहर के प्रमुख रॉक गार्डन को अगले आदेशों तक के लिए बंद कर दिया था। रॉक गार्डन में रोजाना हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा शहर की सुखना लेक को वीकेंड पर बंद करने के आदेश दिए गए हैं। आज मीटिंग में ट्राईसिटी के डीसी से वहां का हाल जानने के बाद प्रशासक ने शहर में वीकएंड कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0