HomeकोरोनावायरसTechnology

चंडीगढ़ में किसानों को शिक्षित महिलाओं का समर्थन

हाथों में जय जवान जय किसान का झंडा पकड़ महिलाओं ने कहा-किसानों को केंद्र परेशान न करें

चंडीगढ़ में किसानों को शिक्षित महिलाओं का समर्थन

चंडीगढ़ में किसानों को शिक्षित महिलाओं का समर्थन : चंडीगढ़ में किसानों के समर्थन में प्लाजा पहुंची पढ़ी-लिखी महिलाऐं, दुकानदारों को अपील कर दुकानें ब

निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन दोबारा शुरू
अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय पंजाब दौरे पर :
भाजपा सलेम टाबरी मंडल द्वारा 31वा फ्री वेक्सिनेशन कैंप सम्पन

चंडीगढ़ में किसानों को शिक्षित महिलाओं का समर्थन : चंडीगढ़ में किसानों के समर्थन में प्लाजा पहुंची पढ़ी-लिखी महिलाऐं, दुकानदारों को अपील कर दुकानें बंद करवाई

हाथों में जय जवान जय किसान का झंडा पकड़ महिलाओं ने कहा-किसानों को केंद्र परेशान न करें

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

शहर के सेक्टर-17 के प्लाजा में आज किसानों के हक में अपना योगदान दिखाने को लेकर 30 से अधिक जत्थेबंदियों की ओर से रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इनके अलावा आज शहर में रहने वाली पढ़ी लिखी कुछ महिलाऐं अपने अलग अंदाज में प्लाजा में पहुंची और जय जवान जय किसान के नारे लगाने लगी।

पढ़ी लिखी और बिजनेस करने वाली

इन महिलाओं में वकील,पूर्व प्रिंसीपल,बिजनेस करने वाली थी। उन्होंने कहा कि वे किसान परिवार से आती है, वे किसी पार्टी के साथ नहीं आई है, वे केवल अपने किसान भाईयों को अपना समर्थन देने के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि वे आज के भारत बंद का समर्थन करती है और केंद्र सरकार को पुरजोर अपील करते है कि किसान बिलों को रद्द किया जाए।
इन महिलाओं ने जब देखा कि सेक्टर-17 की प्लाजा की कई दुकानें खुली हुई है तो इन्होंने आपस में मिलकर पहले बात की और फिर दुकानदारों के पास जाकर हाथ जोड़कर किसानों के हक में अपनी दुकानों को कुछ समय के लिए बंद करने की अपील की। इन महिलाओं में बिजनेस करने वाली रमनीक सिंह गोतरा, राजबीर ढिल्लों, मनप्रीत कौर, मनदीप कौर, गुरसिमरन प्रीत कौर ढिल्लों और चरणजीत कौर शामिल थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0