Homeपंजाब

चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने लूटे 1 करोड़ रुपए :

चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने लूटे 1 करोड़ रुपए :

चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने लूटे 1 करोड़ रुपए : कारोबारी को 2 हजार के नोट बदलने के लिए मोहाली बुलाकर किडनैप किया, 4 मुलाजिमों पर मामला दर्ज 

7 myths uncovered about music videos
कैट ने काउंसिल की बैठक बुलाने के लिए वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमन का आभार जताया : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
श्री देसराज चुघ व् श्रीमती विष्णा चुघ की 59वी सालगिरह केक काट मनाई : सतीश प्रणामी

चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने लूटे 1 करोड़ रुपए : कारोबारी को 2 हजार के नोट बदलने के लिए मोहाली बुलाकर किडनैप किया, 4 मुलाजिमों पर मामला दर्ज 

चंडीगढ़ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

आरोपी सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट
एसएसपी कंवरदीप कौर

चंडीगढ़ पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस विवाद का कनेक्शन चंडीगढ़ पुलिस के उसी सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट से जुड़ा है, जो हाल में दोबारा नौकरी पर लौटा है।                 आरोपी सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट और उसके साथी पुलिसकर्मियों पर बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल से 1 करोड़ रुपए की लूट के आरोप हैं। चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने नवीन फोगाट और अन्य पुलिसकर्मियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला सेक्टर-39 पुलिस थाने से जुड़ा है, जहां के एडिशनल एसएचओ की जिम्मेदारी नवीन फोगाट संभाल रहा था। नवीन और उसके साथी पुलिसकर्मियों पर सुनियोजित तरीके से ये वारदात करने के आरोप हैं। नवीन फोगाट को पहले भी एक केस में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। हाल में उसकी दोबारा बहाली हुई थी।

2 हजार के नोट बदलने के नाम पर साजिश

सब-इंस्पेक्टर नवीन और उसके साथी पुलिसकर्मियों पर दो हजार रुपए के नोट बदलने के नाम पर बठिंडा के कारोबारी से सुनियोजित लूट के आरोप हैं। इसके लिए उन्होंने पहले कारोबारी को किडनैप किया। फिर उससे एक करोड़ रुपए लूट लिए। इस मामले को दो दिन तक दबाए रखा गया। लेकिन मामला संज्ञान में आने पर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने स्वयं जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाने के अंदर से फरार हुआ सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट

आरोपी सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट और अन्य पुलिसकर्मियों पर सेक्टर-39 थाने में ही केस दर्ज कर लिया गया है। हैरत की बात यह है कि मामले में नामजद होने के बावजूद नवीन फोगाट पुलिस थाने के अंदर पुलिस अधिकारियों के सामने ही फरार हो गया।वहीं पुलिस अधिकारी वारदात में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की पहचान में जुटे हैं। जबकि सेक्टर-39 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाला ने स्वयं को मामले से अनजान बताया है। वहीं, डीएसपी चरणजीत सिंह एसएसपी यूटी की सुपरविजन में मामले की जांच कर रहे हैं।

यह है मामला : ​​​​​​

मामला 4 अगस्त का है। बठिंडा निवासी कारोबारी संजय गोयल ने शिकायत दी कि उसके दोस्त ने कहा कि उसके जानकारों ने दो-दो हजार रुपए के नोट बदलने हैं। इसके लिए वह 500-500 के एक हजार नोट लेकर मोहाली पहुंचा। फिर वह एयरोसिटी रोड स्थित ब्राइट इमिग्रेशन पहुंचे। यहां से सर्वेश नामक व्यक्ति उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 40 लेकर पहुंचा। यहां पहले से एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य तीन पुलिसकर्मी वर्दी में खड़े थे। सभी पुलिसकर्मी एकसाथ गाड़ी में घुस गए और उसे व उनके ड्राइवर को पकड़ लिया। जबकि गिल और सरवेश पुलिस के इशारे पर वहां से निकल गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी की तलाशी लेकर पैसा निकाल लिया।

कारोबारी को दी एनकाउंटर की धमकी

संजय ने बताया कि पुलिस टीम उसे कार व पैसों समेत सेक्टर-40 के बीट बॉक्स पर ले गए। यहां से उन्हें सेक्टर-39 जीरी मंडी के पास ले जाया गया। इसके बाद पूरी रकम एक डस्टर कार में रखवाई गई। पुलिस टीम ने उसे पैसा छोड़कर भाग जाने को कहा, ऐसा नहीं करने पर उनका एनकाउंटर कर दिए जाने की धमकी दी।

मर्सिडीज कार में था कोई बड़ा अफसर

संजय के अनुसार उस दौरान मर्सिडीज कार में सवार होकर एक अफसर भी पहुंचा, लेकिन कार सवार व्यक्ति बाहर नहीं निकला। इसके बाद उसे वहां से भगा दिया गया। लेकिन उन्होंने घर जाकर परिवार से उनसे हुई लूट की वारदात बयां की। तभी मामला एसएसपी कंवदीप कौर तक पहुंचा।

सेक्टर-39 थाने में देर रात केस दर्ज

डीएसपी चरणजीत ने शिकायतकर्ता संजय को सेक्टर-39 बुलाया, जहां उन्होंने SI नवीन फोगाट को पहचान लिया। संजय ने बताया कि नवीन फोगाट उन्हें बाहर ले जाकर उनसे डील करने लगा। नहीं मानने पर वह पुलिस थाने से फरार हो गया। देर रात थाना-39 पुलिस ने SI नवीन फोगाट समेत तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों, इमिग्रेशन कंपनी के सर्वेश कौशल, गिल और जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0