Homeपंजाब

गैंगस्टरों द्वारा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी

गैंगस्टरों द्वारा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी

गैंगस्टरों द्वारा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लक्षिता कपूर जन्मदिन मुबारक : जगदीश कपूर
गणेश उत्सव को ले बड़ा फैसला :
श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा काे लेकर आज कई रास्ते रहेंगे बंद

गैंगस्टरों द्वारा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बड़े चिंता भरे लहजे में कहा कि आए दिन गैंगस्टरों व आंतकियों द्वारा किसी ना किसी नेता को धमकी भरे फोन करना फिरौती मांगना उनपर हमला करना ये बहुत ही चिंता का विषय है। पुरी ने कहा कि इसी तर्ज पर कई आंतकियों की तरफ से उनको व उनके परिवार को कई बार निशाना बनाने की कोशिश की गई। पिछले दिनी पंजाब में टारगेट किलिंग की गई जिनमे वो अकेले ही हैं जो अच्छी किस्मत के रहते बच गए। आंतकियों द्वारा लगातार करीब पांच बार निशाना बनाने की कोशिश की गई जिनका खुलासा इनमें से कुछ आंतकियों के पकड़े जाने के बाद एनआईए, सीबीआई और पंजाब पुलिस ने साँझी प्रैस वार्ता में किया। विदेशों में बैठे शरारती तत्व पंजाब व देश का माहौल खराब करने के लिए नोजवानो को गुमराह कर रहें हैं हमारी सभी से अपील है कि इन शरारती तत्वों की तरफ ध्यान ना देकर देश हित में कार्य करें जिससे देश के साथ साथ आपके माँ बाप का नाम भी रोशन हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व डी जी पी श्री गौरव यादव जी और लुधियाना पुलिस कमिश्नर साहिब इन गैंगस्टरों व आंतकियों की कमर तोड़ने के लिए दिन रात अपने कार्य में लगे हुए हैं जिसकी ताजा उदाहरण लुधियाना में गैंगस्टरों का इनकाउंटर करना व आंतकी लखबीर रोडे के करीबी परमजीत सिंह ढाडी को अमृतसर हवाई अड्डे से गिरफ्तार करना जो कि एक शालागायोग कार्य है। पुरी ने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गैंगस्टरों व आंतकी सोच वालों पर पैनी नज़र रखनी चाहिए और इनकी धरपकड़ कर इनको सख्त से सख्त सजा दी जाए जिससे ये कोई भी अनहोनी घटना को अंजाम ना दे सकें।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0