HomeHeath

गुंडागर्दी : डांसरों पर नोट फेंकने पर भिड़े 2 गुट

गुंडागर्दी : डांसरों पर नोट फेंकने पर भिड़े 2 गुट

गुंडागर्दी : डांसरों पर नोट फेंकने पर भिड़े 2 गुट, गोलियां चली तो बारातियों ने मेज के नीचे छिप बचाई जान, 4 जख्मी सिद्धार्था रिजॉर्ट में अकालगढ़ मा

नए मुख्यमंत्री का ऐलान आज, रेस में सुनील जाखड़ सबसे आगे
17वा राम लीला एवं दशहरा महोत्सव 15 अक्टूबर को : बाल किशन वर्मा
लुधियाना के उद्यमियों संग मिल मंथन करेंगे सीपी भुल्लर

गुंडागर्दी : डांसरों पर नोट फेंकने पर भिड़े 2 गुट, गोलियां चली तो बारातियों ने मेज के नीचे छिप बचाई जान, 4 जख्मी

सिद्धार्था रिजॉर्ट में अकालगढ़ मार्केट के प्रधान के भांजे की रिसेप्शन में गुंडागर्दी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पक्खोवाल रोड स्थित सिद्धार्था रिजॉर्ट में स्टेज पर डांस करते समय दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग और कांच के गिलास फेंकने शुरू हो गए। हंगामा होता देख बारातियों ने भागकर जान बचाई, लेकिन इस खूनी खेल में चार लोग जख्मी हो गए। मनप्रीत सिंह मनी, सिमरन बिंद्रा, सरबजोत मंगी और सरबजीत लक्की चारों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर अकालगढ़ मार्केट के प्रधान के भतीजे-भाई समेत 15 आरोपियों पर हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत का पर्चा दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान लवीश ओबरॉय, बोनी ओबरॉय, सिमरन बिंद्रा, गुरप्रीत बिल्ला, सुखविंदर उर्फ गोगी और 10 अज्ञात के रूप में हुई है। एसएचओ सदर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। शराब के नशे में डांस करते हुए दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला साफ हो पाएगा।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात अकालगढ़ मार्केट के प्रधान जसपाल सिंह शहजादा के भांजे की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जहां पर दोनों पक्षों को निमंत्रण दिया गया। स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। रात करीब 1.15 बजे दोनों पक्ष स्टेज पर नाच रही डांसरों पर नोट फेंकने लगे। दोनों में इस बात को लेकर विवाद हो गया कि कौन नोट ज्यादा फेंकेगा। पहले तो बात सिर्फ दूर से हो रही थी, लेकिन तभी एक गुट ने मूछों को ताव दिया। बस इतनी ही देर में सरबजोत और दूसरे पक्ष के सिमरन में हाथापाई शुरू हो गई। दूसरे गुट ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। बचाव में एक शख्स ने हवाई फायर किया, लेकिन बदमाशों ने उसकी पिस्टल भी उससे छीन ली, उससे भी फायर किए। ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच भगदड़ मच गई। कुछ लोग स्टेज और टेबल के नीचे छिप गए, जबकि कुछ बाराती रिजॉर्ट की दीवार फांद झाड़ियों में से निकलकर भाग गए। इस घटना के दौरान मनी के पेट के दाईं तरफ गोलियां लगी। बाकियों के छर्रे और कांच के गिलास लगे हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

रिजॉर्ट पर गिर सकती है गाज

बता दे कि रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट्स में शादी समारोह के दौरान हथियार लेकर जाने की पाबंदी है, लेकिन इसके बावजूद इतने हथियार कैसे अंदर पहुंच गए। यही नहीं शादी में रात एक बजे तक डीजे चल रहा था, जबकि आम शादियों में 11 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है। एेसे में पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। 5 साल पहले भी पैलेस में हुई फायरिंग में कांग्रेसी नेता रवि ख्वाजके की हत्या कर दी गई थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0