Homeमध्य प्रदेश

गणेश उत्सव को ले बड़ा फैसला :

गणेश उत्सव को ले बड़ा फैसला :

गुजरात सरकार का गणेश उत्सव को ले बड़ा फैसला : भगवान गणेश की मूर्तियों की ऊंचाई पर लगी सारी पाबंदिया हटाईं, मूर्तिकारों में खुशी की लहर अहमदाबाद :

दुखद समाचार : शिवसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उप प्रधान एस के मल्होत्रा का निधन
विरोध करने वाले जाखड़,सरकारिया व तृप्त बाजवा ने बेटे-भतीजे को भी चेयरमैन बनवाया है : फतेहजंग
पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी : कुलवंत सिद्धू

गुजरात सरकार का गणेश उत्सव को ले बड़ा फैसला : भगवान गणेश की मूर्तियों की ऊंचाई पर लगी सारी पाबंदिया हटाईं, मूर्तिकारों में खुशी की लहर

अहमदाबाद : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

2021 में पंडाल में 4 और घरों के लिए 2 फीट ऊंची मूर्तियों के निर्माण की अनुमति थी

श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले गणेशोत्सव पर्व को लेकर गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने गणेश प्रतिमाओं के निर्माण पर लगी सारी पाबंदियां हटा दी हैं। अब भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं की ऊंचाई और लंबाई पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है। सरकार के इस फैसले से मूर्तिकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कोरोना के चलते लगाया गया था नियंत्रण

राज्य में बड़ी संख्या में सार्वजनिक गणेश मंडलों द्वारा सार्वजनिक रूप से पंडालों में भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते गणेशोत्सव में सार्वजनिक स्थानों और निजी घरों में गणेश की स्थापना में मूर्ति की ऊंचाई सीमित कर दी गई थी। सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई 4 फीट और घरों में स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं की ऊंचाई 2 फीट तक सीमित रखी गई थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियम लागू रहेंगे

राज्य सरकार के बताए अनुसार, 31 मार्च, 2022 के बाद कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंध लागू नहीं हैं। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गणेशोत्सव को लेकर यह निर्णय लिया है। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गणेश प्रतिमा के निर्माण और विसर्जन के संबंध में लागू दिशा-निर्देश पहले की तरह लागू व् कायम रहेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0