खाद्य पदार्थो और दवाईओ की कालाबजारी करने वालो पर हो कड़ी कार्रवाई : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल के प्रध
खाद्य पदार्थो और दवाईओ की कालाबजारी करने वालो पर हो कड़ी कार्रवाई : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान ने अतुल कपूर और नौजवान सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने खाद्य पदार्थो और दवायो पर हो रही काला बजारी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकार से मांग की हैकि कोरोना महामारी के चलते हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे है ऐसे में ब्लैकमेलियो ने चाहे वो सब्जी फल विक्रेता हो या दवा विक्रेता आम जनता से तीन तीन गुना दाम वसूल कर दोनों हाथो से लूट रहे है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है।
कोरोना काल में अस्पतालों में दाखिल मरीजों को इलाज पर लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कोरोना के इलाज के लिए तय किए गए रेटों की आड़ में निजी अस्पताल लोगों को लूट रहे हैं। कपूर ने निजी अस्पताल प्रबंधकों और सरकार के बीच सांठगांठ चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा सूबे के बड़े निजी अस्पतालों में साधारण बेडों और कोविड बेडों के रेट में तीन गुना से ज्यादा का फर्क है।अतुल कपूर और हर्ष बाहरी ने सरकार से मांग की है कि कोविड मरीजों के बेड का रेट दोबारा से फिक्स किये जाए और साधारण बीमारी वाले बेड को 50 फीसद तक ही बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लुधियाना, जालंधर व अमृतसर के कुछ नामी निजी अस्पतालों में मरीजों को लूटा जा रहा है।
प्रधान हर्ष बाहरी ने कहा कोरोना मरीज का ऑक्सीज़न लेबल कम हो जाता है ऐसे उसे चेक करने के लिए ऑक्सो मीटर की आवश्यकता होती है। कोरोना के चलते बज़ार में ओक्सोमीटर की डिमांड बढ़ गयी है जिसकी कीमत 400 रुपए है परन्तु काला बज़ारी करने वालो ने इसे स्टॉक कर अपने मन मर्जी के दामों में 1500 से 2000 रुपए होलसेल में बेच रहे है। ये राजा मेडिकोज के मालिक गुरप्रीत ने हर्ष बाहरी को बताया की काला बजारी करने वालो ने स्टॉक डंप कर जनता को दोनों हाथो से लूट रहे है। गुरप्रीत ने हर्ष बाहरी को बताया की केवल ऑक्सो मीटर ही नहीं सेनेटिज़ेर में भी मिलावट कर दुगने तिगने भावो पर बेच गरीब जनता को लूट रहे है। उन्होंने बताया की डोलो गोली में भी बड़े पैमाने में ब्लेक मेलिंग हो रही है क्युकी काला बजारी करने वालो को पता है इस के बिना किसी का गुजारा ही नहीं है। कपूर एवं हर्ष बाहरी ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हलातो में गरीब जनता को लूटने वालो को तुरंत सलाखों के पीछे डालना चाहिए जो अपने फायदे के लिए लोगो की जिंदगियों से खेल रहे है। लोग पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।

COMMENTS