Homeपंजाब

खन्ना में जीएसटी घोटाला : 19 बोगस फर्म, 484 करोड़ के जाली बिल

टीम को देख छत पर चढ़ा आरोपी, फर्जी फर्मों के चेक खेत मे फेंके

खन्ना में जीएसटी घोटाला : 19 बोगस फर्म, 484 करोड़ के जाली बिल

खन्ना में जीएसटी घोटाला : 19 बोगस फर्म, 484 करोड़ के जाली बिल, 40 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी टीम को देख छत पर चढ़ा आरोपी, फर्जी फर्मों के चेक खेत म

न्यू शिमलापुरी की गलियों को चमकाने में खर्च हाेंगे 49 लाख
महाशा एकता मंच पंजाब की लुधियाना में हुई अहम बैठक : आर पी कलोत्रा
रेखा माता मंदिर में फ्री मैडिकल चेकअप कैम्प लगवाया : राकेश भाटिया

खन्ना में जीएसटी घोटाला : 19 बोगस फर्म, 484 करोड़ के जाली बिल, 40 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

टीम को देख छत पर चढ़ा आरोपी, फर्जी फर्मों के चेक खेत मे फेंके, सीसीटीवी से पकड़ा गया

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सेंट्रल जीएसटी टीम ने 44.60 लाख रुपए बरामद किए जो गोरखधंधे से कमाए गए थे।
सेंट्रल जीएसटी टीम ने 100 से ज्यादा चेक बरामद किए।

लुधियाना के खन्ना में सेंट्रल जीएसटी की तरफ से दो दिन पहले की गई छापेमारी में 40 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला पकड़ा गया है। इसमें किंगपिन बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी ने फर्जी नाम पर 19 फर्में पंजाब में बना रखी थीं। बिना कारोबार किए ही जाली बिल जेनरेट कर इनपुट टैक्स क्रेडिट दिखाकर ई-वे बिल तैयार कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान कर रहा था।
सेंट्रल जीएसटी टीम ने 100 से ज्यादा चेक बरामद किए, जिसे वह फर्जी फर्मों में जमा कर जाली बिल तैयार करता था। उसके पास से 44.60 लाख रुपए बरामद हुए जो उसने इस गोरखधंधे से कमाए थे।
बलजिंदर सिंह बंटी के घर पर जब टीम रेड करने खन्ना पहुंची तो आरोपी ने गेट नहीं खोला। चेक का बंडल लेकर छत पर चला गया। उसने फर्जी फर्म के नाम पर काटे चेक घर के पीछे खेतों में फेंक दिए और उन्हें छिपाने के लिए ऊपर से वाटर प्रूफ शीट फेंक दी। इतने में सेंट्रल जीएसटी की टीम दीवार फांदकर अंदर आई और मेन गेट खोलकर जांच शुरू की।
टीम ने जब घर के सीसीटीवी को चेक किए तो आरोपी बलजिंदर सिंह की करतूत नजर आई। कार्रवाई 24 मार्च को छापेमारी के दौरान की गई। बलजिंदर बंटी को कोर्ट में पेश कर जुडीशियल रिमांड पर भेज दिया है। प्रिंसिपल कमिश्नर, सीजीएसटी आशुतोष वरनवाल ने कहा कि बंटी ने कई फर्मों में घोटाले किए हैं। 10 फर्मों की जांच दो दिन में की है। जांच अभी जारी है और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
10 फर्मों के पते या तो फर्जी निकले या वहां पर कारोबार के सबूत नहीं मिले, आरोपी बंटी को ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा

44.60 लाख रुपए बरामद, 21 करोड़ के जाली बिल मिले

सेंट्रल जीएसटी विभाग ने आरोपी बलजिंदर सिंह बंटी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर बनाई 19 फर्जी फर्मों में से 10 पर छापेमारी की। इनके पते गलत पाए गए, यहां कोई फर्म थी ही नहीं। या फिर वहां पर कारोबार करने के कोई सबूत नहीं मिले। यह नाम की ही फर्म थीं जिनके नाम पर चेक काटकर बैंक खातों में जमा किए जाते थे और बाद में बिल की राशि लेकर शेष रकम उन्हें बैकडोर से वापस कर दी जाती थी।
इस तरह यह गोरखधंधा चलता था। बलजिंदर सिंह बंटी से पूछताछ के बाद उसका एक साथी विशाल सिंह भी पकड़ा गया, जिससे 21 करोड़ के जाली बिल मिले, जिसने ढाई करोड़ का फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया। इसने यह भी माना कि यह किंगपिन बलजिंदर के साथ काम करता था व उसके अकाउंट मेनटेन करता था।

ऐसे तैयार करते हैं जाली बिल

सबसे पहले जीएसटी नंबर लेने के लिए किराये पर या स्लम में रहने वाले लोगों के या अपने कारिंदों के आधार कार्ड लेकर पैन कार्ड बनवाते हैं। फिर फर्जी नाम व पते पर फर्म बनाई जाती है। उस पर जीएसटी नंबर अप्लाई किया जाता है। इसके बाद इन फर्मों पर फर्जी कारोबार दिखाते हैं जिसमें सामान के बिलों में खरीद-बिक्री दिखाई जाती है।
जाली फर्मों के नाम से चेक बना अदायगी की जाती है। इसके बाद बिलों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट जेनरेट किया जाता है। इसी को आधार बनाकर पंजाब में माल की मूवमेंट दिखाकर ई वे बिल बनाए जाते हैं और इनपुट टैक्स क्रेडिट में इसे एडजेस्ट हुआ दिखाया जाता है। इन जाली बिलों को यह अन्य फर्मों को टैक्स चोरी के लिए बेचते भी हैं। कार्रवाई एंटी इवेजन विंग की तरफ से इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर की जाती है।

लुधियाना और खन्ना बने जीएसटी घोटाले का गढ़

13 मार्च 2021 को खन्ना में 700 करोड़ की बोगस बिलिंग का मामला पटियाला टीम ने पकड़ा। इसमें 44 बोगस फर्म पकड़ीं, बाद में जांच के दौरान 26 फर्म और मिली।
7 फरवरी 2021 को भी लुधियाना सीजीएसटी विभाग ने 427 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला पकड़ा था।
नवंबर 2020 में 393 करोड़ की बोगस बिलिंग में जीएसटी घोटाला पकड़ा गया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0