Homeपंजाब

खन्ना पुलिस ने 11 पिस्तौल व 25 मैगजीन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने 11 पिस्तौल व 25 मैगजीन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खन्ना पुलिस ने 11 पिस्तौल व 25 मैगजीन के साथ युवक को किया गिरफ्तार, दूसरा गैंगस्टर साथी कपूरथला जेल में है बंद खन्ना : (पी9 ब्यूरो) :  लुधियाना

मंदिर प्रांगण में नवमीं के दिन महाकंजक पूजन : अमन जैन
कोरोना महामारी के प्रकोप से हर रोज बिगड़ते जा रहे पंजाब के हालात : योगेश गुप्ता काली
शिवसेना पंजाब ने हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिपणी करने वाले पर करवाया मामला दर्ज

खन्ना पुलिस ने 11 पिस्तौल व 25 मैगजीन के साथ युवक को किया गिरफ्तार, दूसरा गैंगस्टर साथी कपूरथला जेल में है बंद

खन्ना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना में अवैध हथियारों के मामले में खन्ना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने एक युवक को पकड़ 11 पिस्तौल, 25 मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपित की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैपल उर्फ हैप्पी निवासी वार्ड 9, आदर्श नगर, खन्ना के रूप में हुई है। हरप्रीत एक और साथी आदित्या कपूर उर्फ मक्खन निवासी कटड़ा सफेद, अमृतसर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है जो कपूरथला जेल में बन्द है।
एसएसपी खन्ना गुरशरण दीप सिंह ग्रेवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआइए स्टाफ की टीम इंचार्ज विनोद कुमार कीअगुवाई में समराला रोड पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि कपूरथला जेल में बन्द आदित्या कपूर फोन पर सम्पर्क कर हरप्रीत सिंह से बाहरी राज्य से हथियार मंगवाता है और फिर उन्हें विभिन्न ग्राहकों को सप्लाई करवाता था। सूचना मिली कि हरप्रीत खन्ना में रामगढ़िया भवन के पास नेशनल हाइवे पर खड़ा है।
एसएसपी के अनुसार टीम ने तुरंत रेड कर आरोपित हरप्रीत को काबू कर लिया। उसके हाथ में पकड़े बैग में से 11 पिस्तौल, 25 मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपित हरप्रीत के जेलों में बन्द गैंगस्टरों से संबंध हैं। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह आदित्य के कहने पर हथियार लाता था और आगे सप्लाई करता था। आदित्य के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपित से आगे पूछताछ की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0