Homeचण्डीगढ़

कोरोना वायरस : वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पॉजिटिव

कोरोना वायरस  : वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पॉजिटिव

कोरोना वायरस  : वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पॉजिटिव, पंजाब में एक्टिव केस 10 हजार से  पार, लुधियाना व पटियाला में नाइट कर्फ्यू चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो

कोरोना अपडेट : लुधियाना में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ा
राजस्थान में बस-ट्रेलर भीषण टकर, 8 लोग जिन्दा जले :
अफसर शाही और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की खातिर बनी लोक इन्साफ पार्टी : सिमरजीत बैंस

कोरोना वायरस  : वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पॉजिटिव, पंजाब में एक्टिव केस 10 हजार से  पार, लुधियाना व पटियाला में नाइट कर्फ्यू

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :  

पंजाब में कोरोना वायरस की मार तेज हो गई है। राज्‍य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 10 हजार के पार पहुंच गई  है। राज्‍य के लुधियाना और पटियाला में आज से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

कोरोना वायरस : पंजाब में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बड़ा होता जा रहा है और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की कोरोना वायरस सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। मनप्रीत बादल ने लिखा कि उनकी कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह अगले कुछ दिन आइसोलेशन में रहेंगे। 

राज्य में कोरोना वायरस  के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। इसी बीच राज्य के दो और जिलों लुधियाना व पटियाला में भी आज रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। दोनों शहरों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कफ्यू रहेगा। इससे पहले जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1