Homeपंजाब

कोरोना वायरस : नए साल में पहली बार एक दिन में 348 नए संक्रमित

अब निजी अस्पतालों में 229 मरीज भर्ती, 1099 होम क्वारेंटाइन

कोरोना वायरस : नए साल में पहली बार एक दिन में 348 नए संक्रमित

कोरोना वायरस : नए साल में पहली बार एक दिन में 348 नए संक्रमित, 8 मौतें, एक्टिव केस 1600 पार अब निजी अस्पतालों में 229 मरीज भर्ती, 1099 होम क्वारें

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के सहयोग से व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर को किया सम्मानित
मंदिर प्रांगण में नवमीं के दिन महाकंजक पूजन : अमन जैन
सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर

कोरोना वायरस : नए साल में पहली बार एक दिन में 348 नए संक्रमित, 8 मौतें, एक्टिव केस 1600 पार

अब निजी अस्पतालों में 229 मरीज भर्ती, 1099 होम क्वारेंटाइन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

नए साल में पहली बार एक ही दिन में 348 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 292 संक्रमित लुधियाना और 56 संक्रमित बाहरी जिलों और राज्यों से संबंधित रहे। इससे पहले पिछले साल 18 सितंबर को 388 केस आए थे। इसके चलते एक्टिव केसों का आंकड़ा 1637 पहुंच गया। वहीं, 194 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

जिले के 30 हजार 66 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उधर, निजी अस्पतालों में भर्ती 8 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 4 मरीज लुधियाना के थे, जबकि 4 दूसरे जिलों के थे। जिले के संबंधित मरीजों में नेशनल कॉलोनी की 72 वर्षीय महिला, गांव अजलौद समराला के 45 वर्षीय पुरुष, खन्ना के 62 वर्षीय महिला और देतवाल के 32 वर्षीय महिला की मौत हुई

कोरोना : अब निजी अस्पतालों में 229 मरीज भर्ती, 1099 होम क्वारेंटाइन

6 अध्यापकों और 6 विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें जीएसएसएस मल्टीपर्पज स्कूल के दो स्टूडेंट, डीडी जैन कॉलेज किदवई नगर का एक, खालसा कॉलेज की एक, पीएयू की एक और सीएफसी हैबोवाल की एक स्टूडेंट पॉजिटिव आई।

उधर, सेंट सोल्जर स्कूल जालंधर बाईपास का एक, जीएमएस न्यू सुभाष नगर का एक, जीएसएस स्कूल गिल का एक, सेक्रेड हार्ट स्कूल बीआरएस नगर का एक पॉजिटिव आया। दूसरी तरफ 3 हेल्थ केयर वर्कर, एक पुलिस मुलाजिम भी पॉजिटिव आया।

वहीं, पीएयू ने भी कोरोना को देखकर स्टूडेंट्स से हॉस्टल खाली करने को कहा है। रजिस्ट्रार के जारी किए निर्देशों के मुताबिक हॉस्टल 22 मार्च 2 अप्रैल तक खाली किया जाए। केवल आईसीएमआर और विदेशी स्टूडेंट्स के हॉस्टल खाली करने को नहीं कहा गया।

2689 लोगों ने लगवाया टीका

शुक्रवार को 2689 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाई। इनमें 60 साल से अधिक उम्र वाले के 1133 लोगों और 45 से 60 साल की उम्र के 412 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। उधर, 231 हेल्थ केयर वर्करों और 553 फ्रंटलाइन वर्करों ने भी वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इसके अलावा 110 हेल्थ केयर वर्करों और 250 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी।

दूसरी लहर अधिक तीव्र : संजीवनी

संजीवनी विशेषज्ञ पैनल ने कहा कि दूसरी लहर पहले की तुलना में अधिक तीव्र होगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय के आधिकारिक पेज पर विशेष लाइव सत्र करवाया गया। इसमें डॉ. बिश्व मोहन, डॉ. राजेश महाजन से डॉ. मैरी जॉन और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. किरण गिल और एडीसी (जनरल) अमरजीत बैंस ने कहा कि वह कोरोना वायरस की दूसरी लहर को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0