Homeपंजाब

कोरोना वायरस अपडेट : लुधियाना वासियो को सेहत विभाग की चेतावनी

मार्च के अंत तक टूट सकतें हैं कोरोना के सारे रिकार्ड

कोरोना वायरस अपडेट : लुधियाना वासियो को सेहत विभाग की चेतावनी

कोरोना वायरस अपडेट : लुधियाना वासियो को सेहत विभाग की चेतावनी, मार्च के अंत तक टूट सकतें हैं कोरोना के सारे रिकार्ड लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

दिवाली से पहले केंद्र ने 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को दी बोनस की सौगात
एडवोकेट योगेश प्रशाद बने इंटक के जिला प्रधान
हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान

कोरोना वायरस अपडेट : लुधियाना वासियो को सेहत विभाग की चेतावनी, मार्च के अंत तक टूट सकतें हैं कोरोना के सारे रिकार्ड

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

कोरोना वायरस दूसरी लहर में अपना भयावह रूप दिखाने लगा है। शनिवार को सामने आए आंकड़े डराने वाले हैं। सेहत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 3923 सैंपलों में से 373 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 329 कोरोना मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 44 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। 11 छात्र और तीन शिक्षक भी संक्रमित आए हैं। पिछले सात महीने में पहली बार पाजिटिविटी रेट आठ से ऊपर पहुंचा है। एकदम से बढ़े पाजिटिविटी रेट ने साफ कर दिया है कि संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है। पिछले साल 18 सितंबर को जिले में एक दिन में 388 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए थे। इसके बाद 20 मार्च को दिन में 373 केस सामने आए हैं।

लुधियाना के दो, दूसरे जिलों के छह मरीजों की मौत

शनिवार को जिले के अस्पतालों में भर्ती आठ मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो जिले के रहने वाले थे जबकि छह दूसरे जिलों के रहने वाले थे। जिले में अब मौत का कुल आंकड़ा 1075 तक पहुंच गया है। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 1765 हो गए हैं।

संक्रमण का बढ़ता ग्राफ :

14 मार्च-197, 15 मार्च- 226, 16 मार्च-245, 17 मार्च-233, 18 मार्च-237, 19 मार्च-291, 20 मार्च-329
निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज : 238, सिविल अस्पताल में भर्ती : 23, वेंटिलेटर पर मरीज : 15, होम आइसोलेशन में मरीज : 1177

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0