HomeHeath

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर रूबल चिकन, अमर स्वीट्स समेत 10 पर पर्चा

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर रूबल चिकन, अमर स्वीट्स समेत 10 पर पर्चा

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर रूबल चिकन, अमर स्वीट्स समेत 10 पर पर्चा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रूब

हल्का निवासियों के प्यार, सम्मान और आशीर्वाद सदके सीट जीतकर आप की झोली डालेंगे : कुलवंत सिद्धू
लुधियाना में रविवार को 283 जगहों पर हाेगी वैक्सीनेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा एक ऐतिहासिक फैसला : हरकेश मित्तल

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर रूबल चिकन, अमर स्वीट्स समेत 10 पर पर्चा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रूबल चिकन और अमर स्वीट्स समेत 10 पर कार्रवाई की। इस दौरान 4 को गिरफ्तार कर लिया। बाकी 6 आरोपी फरार हैं। हैबोवाल पुलिस ने दियाल नगर के अमनदीप सिंह पर पर्चा दर्ज किया है। एएसआई नरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी रूबल चिकन शॉप खोल सामान बेच रहा था। वहीं, हैबोवाल पुलिस ने संगम चौक स्थित अमर स्वीट्स के मालिक पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मालिक को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन फिर भी नाम पता न चलने पर एफआईआर में दर्ज नहीं किया। इसी तरह पीएयू पुलिस ने रात को सड़कों पर घूम रहे दो कार चालकों और सराभा नगर पुलिस ने बीआरएस नगर में उपकार डेयरी के अज्ञात मालिक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जीके विहार के तरुणप्रीत सिंह और दुगरी के मनवीर सिंह पर मामला दर्ज किया है। जांच अफसर के अनुसार दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर बिना मास्क घूम रहे थे। उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी भाग निकले।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0