Homeपंजाब

कोरोना अपडेट : लगातार छठे दिन आए 350 से ज्यादा मरीज

एक्टिव केस 2274, नए संक्रमितों में 15 स्टूडेंट्स

कोरोना अपडेट : लगातार छठे दिन आए 350 से ज्यादा मरीज

कोरोना अपडेट : लगातार छठे दिन आए 350 से ज्यादा मरीज, समराला की सरकारी टीचर समेत सात मौतें एक्टिव केस 2274, नए संक्रमितों में 15 स्टूडेंट्स लुधि

ਦਿਵਿਆਂਗ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ ਕੋਈ ਸਹੂਲਤ
पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री बंगाल ममता बनर्जी , सीएम यूपी योगी आदित्यनाथ, तीरथ सिंह उत्तराखंड सीएम, इलेक्शन कमिश्नर सुनील चंद्रा की डीजीपी ऑफिस चंडीगढ़ थाना में कोविड गाइडलाइंस फॉलो ना करने की शिकायत दर्ज करवाई
राम महोत्सव द्वारा गरीब विधवा औरतो राशन वितरण : अशोक शर्मा

कोरोना अपडेट : लगातार छठे दिन आए 350 से ज्यादा मरीज, समराला की सरकारी टीचर समेत सात मौतें

एक्टिव केस 2274, नए संक्रमितों में 15 स्टूडेंट्स

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जिले में कोविड मरीजों में इजाफा जारी है। लगातार छठे दिन भी जिले में 350 से ज्यादा संक्रमित पाए गए। अब तक मार्च में कुल 5447 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। 19 मार्च से लगातार 350 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। कुल केसों में से 2154 संक्रमित सिर्फ इन्हीं 6 दिनों में पाए गए हैं। मार्च के अब तक के संक्रमितों का 39.54% हिस्सा हैं।
यही नहीं पिछले 6 दिनों में जिले में 5 या इससे ज्यादा ही मौतें हो रही हैं। कुल 51 मौतें इन्हीं 6 दिनों में हुई हैं। मार्च में 120 मौतें अब तक हुई हैं। यानी इन 6 दिनों की मौतें ही 42% हैं। वहीं, बुधवार को समराला के हरनाम नगर की महिला टीचर (47) की मौत हो गई।
वह समराला के गांव सिहाला के स्कूल में कार्यरत थी। इसका इलाज लुधियाना के अस्पताल में चल रहा था। वह पिछले एक सप्ताह से वह लुधियाना मे इलाज के लिए दाखिल थी। इससे पहले गालिब कलां की महिला टीचर की मौत हो चुकी है।

सीएमसी नर्सिंग कॉलेज के 5 विद्यार्थी चपेट में

बुधवार को जिले में 354 नए संक्रमित पाए गए। इनमें से 311 मरीज लुधियाना और 43 बाहरी जिलों-राज्यों से संबंधित हैं। जबकि 7 मरीजों की मौत हुई। इनमें से 2 मरीज लुधियाना के हैं। इनमें शिमलापुरी के पुरुष(60) और जगराओं की महिला (76) की मौत हुई। महिला हाइपरटेंशन से पीड़ित थीं।
वहीं, 15 स्टूडेंट्स पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमसी नर्सिंग कॉलेज से 5 स्टूडेंट्स, सरकारी स्कूल लाडोवाल से 3, ऑल सेंट कॉलेज फॉर फिजियोथेरेपी से 3, लाला सरकारू मल स्कूल खन्ना से 2, ननकाना साहिब स्कूल समराला और बाबा जसवंत सिंह कॉलेज से 1-1 स्टूडेंट्स पॉजिटिव रहे। सेक्रेड हार्ट स्कूल बीआरएस नगर, गवर्नमेंट हाई स्कूल दाद और गवर्नमेंट स्कूल लाडोवाल से 1-1 अध्यापक, 3 गर्भवती महिलाएं, 3 सेहत कर्मी, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 26 मरीज, ओपीडी के 58 मरीजों और फ्लू कॉर्नर के 158 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।

एक दिन में सर्वाधिक 6594 के लगा टीका

बुधवार को 6594 ने वैक्सीन लगवाई, जो अबतक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इनमें 2435 बुजुर्ग रहे। 45-60 साल के गंभीर बीमारियों के 1484 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। 496 सेहत कर्मियों और 1707 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 131 सेहत कर्मियों ने दूसरी और 341 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

1 अप्रैल से फैक्ट्रियों में टीमें करेंगी वैक्सीनेशन

डीसी ने कहा कि पहली अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण करेंगी। ऐसे में जिला प्रशासन मोबाइल टीमें बनाएगा, जोकि अलग-अलग जगहों पर जाकर वैक्सीनेशन करेंगी। टीमें घर-फैक्ट्री के द्वार जाकर वैक्सीनेशन के लिए जाएंगी। फैक्ट्रियों में काम करने वाली लेबर, गांव के लोगों और रिहायशी सोसाइटी में रहने वाले लोगों को वैक्सीन लगाएंगी।जिले में कोविड मरीजों में इजाफा जारी है। लगातार छठे दिन भी जिले में 350 से ज्यादा संक्रमित पाए गए। अब तक मार्च में कुल 5447 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। 19 मार्च से लगातार 350 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। कुल केसों में से 2154 संक्रमित सिर्फ इन्हीं 6 दिनों में पाए गए हैं। मार्च के अब तक के संक्रमितों का 39.54% हिस्सा हैं।
यही नहीं पिछले 6 दिनों में जिले में 5 या इससे ज्यादा ही मौतें हो रही हैं। कुल 51 मौतें इन्हीं 6 दिनों में हुई हैं। मार्च में 120 मौतें अब तक हुई हैं। यानी इन 6 दिनों की मौतें ही 42% हैं। वहीं, बुधवार को समराला के हरनाम नगर की महिला टीचर (47) की मौत हो गई।
वह समराला के गांव सिहाला के स्कूल में कार्यरत थी। इसका इलाज लुधियाना के अस्पताल में चल रहा था। वह पिछले एक सप्ताह से वह लुधियाना मे इलाज के लिए दाखिल थी। इससे पहले गालिब कलां की महिला टीचर की मौत हो चुकी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0