Homeपंजाबकोरोनावायरस

कैलाश सारंग की पार्थिव देह भोपाल लाए : एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिया कंधा

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया था

कैलाश सारंग की पार्थिव देह भोपाल लाए : एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिया कंधा

कैलाश सारंग की पार्थिव देह भोपाल लाए : एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिया कंधा, भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद 4 बजे अंतिम संस्कार कैबिनेट मंत

प्रोफेशनल टैक्स वापिस, 5 रुपए बिजली देने के वादे अगर सरकार ने पूरे नहीं किए तो व्यापारी महा पंचायत कर सरकार को जगाएंगे : सुनील मेहरा
चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन : न जीत का जश्न मनेगा, न जुलूस निकलेगा
3 दिन से बिजली गुल, एक्सईएन की कुर्सी पर चढ़ाया हार

कैलाश सारंग की पार्थिव देह भोपाल लाए : एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिया कंधा, भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद 4 बजे अंतिम संस्कार

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया था

पूर्व राज्यसभा सांसद की पार्थिव देह 2.30 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी

भोपाल : (पी9 ब्यूरो) :

पूर्व सांसद कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर 74 बंगले स्थित उनके निवास लाया गया।

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह विशेष विमान से मुंबई से भोपाल लाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। एयरपोर्ट से पार्थिव देह को 74- बंगले स्थित उनके निवास पर लाया गया। यहां पर शिवराज सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोपहर 2.30 बजे पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शनिवार को मुंबई के अस्पताल में 87 साल के कैलाश सारंग का निधन हो गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने संवेदना जताते हुए लिखा- कैलाश सारंग को मध्य प्रदेश की प्रगति चाहने वाले दयालु और मेहनती के नेता के रूप में याद किए जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।

स्टेट हैंगर पर कैलाश सारंग को पुष्पांजलि अर्पित करते सीएम और अन्य भाजपा नेता।

ऐसे रहेगा कार्यक्रम : कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे विश्वास सारंग के मुताबिक

दोपहर दो बजे उनके निज निवास सी-12 74 बंगले पर दोपहर बाद 2 बजे भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान।
2.30 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय आगमन और अंतिम दर्शन।
3.30 बजे भाजपा कार्यालय से विश्राम घाट के लिए प्रस्थान।
4.00 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैलाश सारंग के दोनों बेटो विवेक और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को ढाढ़स बंधाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0