HomeHeath

केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ का कोरोना टीकाकरण देश की बड़ी उपलब्धि : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ का कोरोना टीकाकरण देश की बड़ी उपलब्धि : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ का कोरोना टीकाकरण देश की बड़ी उपलब्धि : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू लुधियाना  : 21 अक्टूबर, 2021 : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट एसोसिएशन ने एसीपी धर्मपाल को किया सम्मानित : हरकेश मित्तल
लुधियाना नगर निगम की मेजरमेंट बुक गायब : रोहित सब्रवाल
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का सनातन धर्म प्रचार में अतुलनीय योगदान : अमन जैन

केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ का कोरोना टीकाकरण देश की बड़ी उपलब्धि : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

लुधियाना  : 21 अक्टूबर, 2021 : (पी9 ब्यूरो) : 

100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीकाकर्ण पूर्ण होने पर  स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, नर्सों और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान और शुभकामनाएं देते हुए भाजपा पंजाब अधिवक्ता बिक्रम सिंह सिद्धू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे भारत में 100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है, जो भारत जैसे बहु जनसंख्या वाले देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी  टीम बधाई की पात्र है।  ये शब्द एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू सदस्य कार्य समिति भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहे थे।उन्होंने कहा कि केंद्रीय  स्वास्थ्य विभाग के  दिशा निर्देश पर  पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने इस मुहिम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने राज्य के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने  के लिए प्रेरित कर निर्धारित लक्ष्य हासिल किया। जिसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं ।  लुधियाना के सुनेत गांव में सरकारी स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, नर्सों और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान और शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता सिद्धू ने कहा कि पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर काम करते हुए आपनी जान की कुर्बानी देते हुए करोड़ों  लोगो की जान बचाई।जिसके लिए देश हमेशा स्वास्थ्य कर्मियों के इस प्रदर्शन के लिए ऋणी रहेगा।  इस विशेष दिन पर   100 करोड़ लोगों को टीका लगाने के लिए देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया और इस खास दिन पर सुनेत टीम से  डॉ. रमनप्रीत कौर प्रभारी सुनेत स्वास्थ् डिस्पैंसरी, सहायक राजवंत कौर सहित अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर अग्र नगर मंडल अध्यक्ष संजीव शेरू सचदेवा,  सचिव नीरज जैन, दिनेश गुप्ता, आशीष कल्हन, चंद्रकांत गोगना, मनोज मोंटी, रीता अरोड़ा, जोगिंदर ग्रोवर और बॉबी महाजन, यश शर्मा और दीपक यादव भी मौजूद थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0