केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी : अतुल कपूर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता अत
केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी : अतुल कपूर
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने ‘केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल को किसान विरोधी बताया हैं। सरकार बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोक रही है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल ग़लत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।’ किसानों को डर है कि एमएसपी का सिस्टम खत्म हो जाएगा। किसान अगर मंडियों के बाहर उपज बेचेंगे तो मंडियां खत्म हो जाएंगी। ई-नाम जैसे सरकारी पोर्टल का क्या होगा? कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट करने से किसानों का पक्ष कमजोर होगा। वो कीमत तय नहीं कर पाएंगे। छोटे किसान कैसे कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करेंगे? विवाद की स्थिति में बड़ी कंपनियों को फायदा होगा। बड़ी कंपनियां आवश्यक वस्तुओं का स्टोरेज करेगी। इससे कालाबाजारी बढ़ सकती है।

COMMENTS